फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News Children fell from vehicle in the convoy of Transport Minister Brijendra Ola

Jhunjhunu News: परिवहन मंत्री बृजेंद्र ओला के काफिले में शामिल गाड़ी से गिरे बच्चे

Wed, 20 Sep 2023 05:25 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 20 Sep 2023 05:25 PM IST
सार

Jhunjhunu News: राजस्थान के झुंझुनूं जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में परिवहन मंत्री बृजेंद्र ओला के काफिले में शामिल गाड़ी से कुछ बच्चे गिर पड़े। ये बच्चे स्कूली छात्र बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Jhunjhunu News Children fell from vehicle in the convoy of Transport Minister Brijendra Ola
गाड़ी से गिरे बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झुंझुनूं में बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बताया जा रहा है कि झुंझुनूं के निकटवर्ती वारिसपुरा से देरवाला में लोकार्पण और सम्मान समारोह में जाते हुए सड़क सुरक्षा मंत्री बृजेंद्र ओला के काफिले की गाड़ियों में कुछ स्कूली बच्चे सवार थे, जो रास्ते में मोड़ पर गिर गए।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर अभी यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यह भी दावा किया जा रहा है कि खुले गाड़ी के डाले में काफिले के साथ चल रहे यह बच्चे स्कूली छात्र थे। गाड़ी से बच्चों की गिरने के बाद गनीमत यह रही की काफिले में चल रही पीछे की गाड़ियों में कुछ फासला था, नहीं तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। 
विज्ञापन


वहीं, सवाल खड़ा होता है कि सड़क सुरक्षा परिवहन मंत्री के काफिले में इस प्रकार की लापरवाही सामने आना अपने आप में बहुत बड़ी बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed