फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu Govind Singh Dotasara says BJP came to power by spreading religious frenzy will destroy democracy

Jhunjhunu: डोटासरा बोले- धार्मिक उन्माद फैलाकर सत्ता में आई BJP, लोकतंत्र खत्म कर देगी, केंद्र सरकार तानाशाह

Wed, 07 Feb 2024 07:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 07 Feb 2024 07:45 PM IST
सार

राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, धार्मिक उन्माद फैलाकर सत्ता में आई है बीजेपी, लोकतंत्र को खत्म कर देगी। केंद्र सरकार तानाशाह है। मोदी सरकार हर मामले में फेल, राजस्थान में पर्चियों से फैसला हो रहा है।

विज्ञापन
Jhunjhunu Govind Singh Dotasara says BJP came to power by spreading religious frenzy will destroy democracy
गोविंद सिंह डोटासरा सहित अन्य कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, यह भाजपा सरकार तानाशाह सरकार है। लोकतंत्र को खत्म कर देगी। 10 साल हो गए मोदी सरकार को बने, जो वादे किए एक भी पूरा नहीं किया। बात चाहे महंगाई बेरोजगारी कम करने की हो या किसानों की आय दोगुनी करने की हो, हर मामले में फेल  हुए। केवल धार्मिक उन्माद फैलाना, संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करना, तानाशाही करना,

विज्ञापन

डराना-धमकाना और नफरत फैलाना इसी आधार पर यह चुनाव जीतते आ रहे हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा झुंझुनूं में आयोजित लोकसभा संवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि लोगों ने मोदी सरकार से अब हिसाब मांगना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


10 साल में एक भी ऐसा काम नहीं किया, जिससे देश की प्रगति हो। राज्य में पांच साल हमारी सरकार थी, दुनिया भर की योजनाएं लेकर आए थे। 10 साल मनमोहन की सरकार थी। राइट-टू-एजुकेशन राइट-टू-फूड और मनरेगा समेत कई योजनाएं लाए। हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की कार्य योजना बनाई थी। जीडीपी को अर्स से फर्श पर पहुंचा, उनके कार्यकाल में हर क्षेत्र में काम हुए। लेकिन अब केंद्र सरकार धार्मिक उन्माद फैलाने की बात करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डोटासरा ने कहा, दो महीने पहले जब चुनाव प्रचार था तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बार-बार आकर पेपर लीक का मुद्दा उठा रहे थे। राजस्थान में आरपीएससी भंग का मुद्दा उठाया था। लाल डायरी का मुद्दा उठाया, महिलाओं के साथ अत्याचार की बात कर रहे थे। लेकिन अब सरकार बन गई तो उन बातों पर चर्चा होनी ही बंद हो गई। लोगों को भ्रमित कर सकते में आ गए, अब लोग पूछ रहे हैं जो बात कर रहे थे उसका क्या हुआ। आरपीएससी भंग की बात कर रहे थे, पेपर माफियाओं के ऊपर कानून हम लेकर आए, आज वही केंद्र में बिल लेकर आए हैं। लेकिन हम तो पहले ही कह रहे थे, यह एक स्टेट की समस्या नहीं है। बल्कि पूरे देश की समस्या है। केंद्र सरकार को कानून लेकर आना चाहिए था, ताकि युवाओं का भविष्य खराब न हो, तब नहीं माने अब लेकर आए। 

राजेंद्र राठौड़ और सीपी जोशी ने कहा था कि हमारी सरकार बनते ही आरपीएससी के मौजूदा स्वरूप को भंग कर देंगे। लेकिन नहीं किया, दो महीने पहले इनका षड्यंत्र नहीं बना। पर्ची से मुख्यमंत्री बना, कार्य योजना 100 दिन हो गए नहीं बनी, कोई काम नहीं हुए, उनके मंत्री अलग बयान दे रहे हैं। शिक्षा मंत्री कह रहे हैं कि हम पाठ्यक्रम में बदलाव कर देंगे। यह कांग्रेस का पाठ्यक्रम है, यह हमारे शिक्षा मंत्री हैं, जिनको यही नहीं पता राजस्थान एनसीईआरटी पाठ्यक्रम चलता है। भारत सरकार का उपक्रम है, जो पाठ्यक्रम बनाता है।

यह सिर्फ धार्मिक उन्माद फैलाकर वोटो की फसल काटने की बात कर रहे हैं। दो महीने हो गए कुछ नहीं किया। साफ कह दिया है कि किसानों को कर्ज नहीं मिलना चाहिए, मिल गया तो उसका माफ नहीं होना चाहिए। यह बात खुद कृषि मंत्री कह रहे हैं कि उनकी अधिकारी नहीं मान रहे हैं पता नहीं कहां से पर्ची आ रही है, कहां से फैसले हो रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि पार्टी के नेताओं को कार्यकर्ताओं का सम्मान करना होगा। नेताओं ने खुद को बड़ा समझ लिया है। इसलिए कार्यकर्ता दूर होते जा रहे हैं। यह परिपाटी खत्म करनी होगी, सबको एकजुट होना होगा तभी चुनाव जीत पाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा राम को सिर्फ अपना ही बता रही है। जब नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी को गोली मारी तो उनके मुंह में राम ही सब निकला था। नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर गांधीजी की हत्या की थी। कांग्रेस का भारत की आजादी में बहुत बड़ा योगदान है। भाजपा और आरएसएस के किसी भी नेता का भारत की आजादी में कोई योगदान नहीं है।


इस दौरान विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, खानुखा बुधवाली, झुंझुनूं विधायक बृजेंद्र सिंह ओला सूरजगढ़ विधायक सरवन कुमार, मंडावा विधायक रीटा चौधरी, पिलानी विधायक पीतम सिंह काला, उदयपुरवाटी विधायक भगवाना राम सैनी और बड़ी संख्या में कांग्रेस के पूर्व विधायक व कार्यकर्ता शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed