{"_id":"65c50bf5d75b85f5a30e3855","slug":"jhunjhunu-female-resident-doctor-of-bdk-dies-had-love-marriage-two-years-ago-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu: BDK की महिला रेजिडेंट डॉक्टर की मौत, फ्लैट पर हुई खून की उल्टियां, दो साल पहले की थी लव मैरिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu: BDK की महिला रेजिडेंट डॉक्टर की मौत, फ्लैट पर हुई खून की उल्टियां, दो साल पहले की थी लव मैरिज
Thu, 08 Feb 2024 10:44 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 08 Feb 2024 10:44 PM IST
सार
राजस्थान में झुंझुनूं जिले के राजकीय भगवानदास खेतान अस्पताल में कार्यरत 29 वर्षीय महिला रेजिडेंट डॉक्टर की देर रात मौत हो गई। उसने दिन में अस्पताल में ड्यूटी की थी। वह किराए के फ्लैट में पति के साथ रहती थी।
विज्ञापन
रेजिडेंट डॉक्टर की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झुंझुनूं के राजकीय भगवानदास खेतान अस्पताल में कार्यरत 29 वर्षीय महिला रेजिडेंट डॉक्टर की बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी देर रात मौत हो गई। उसने दिन में अस्पताल में ड्यूटी की थी। वह किराए के फ्लैट में पति के साथ रहती थी। जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के झज्जर जिले के बलोरा बहादुरगढ़ निवासी डॉ. नितिन यादव ने रिपोर्ट दी कि उसकी पत्नी डॉ. साक्षी की रात करीब एक बजे अचानक तबीयत बिगड़ने लगी और खून की उल्टियां होने लगी। इस पर वह उसे लेकर बीडीके अस्पताल पहुंचा।
विज्ञापन
कोतवाली थानाधिकारी ने बताया, डॉ. साक्षी राजकीय बीडीसी अस्पताल की रेजिडेंट थी। वह गायनी विभाग में कार्यरत थी। उन्होंने 16 नवंबर 2022 को झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल में ज्वॉइनिंग की थी।दो साल पहले उन्होंने डॉक्टर नितिन यादव से लव मैरिज की थी। वह पति के साथ झुंझुनूं में एक नंबर रोड पर ओरिएंटल टॉवर नंबर-2 के फ्लैट नंबर 401 में किराए पर रहती थी।
विज्ञापन
पति और पड़ोसी डॉक्टर को लेकर पहुंचे हॉस्पिटल
डॉ. साक्षी के पति नितिन कुमार यादव ने बताया, साक्षी ने बीडीसी के अस्पताल में सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक ड्यूटी की थी। इसके बाद वह फ्लैट पर पहुंची और खाना खाया। कुछ दिन से साक्षी की तबीयत खराब थी। बुधवार को उसकी तबीयत में सुधार नजर आ रहा था। घर आने के बाद शाम 4:30 बजे उसने नारियल पानी पिया था। शाम छह बजे दोबारा और रात 9:30 बजे तीसरी बार नारियल पानी पिया था। रात को खाना खाकर सो गए और रात करीब 12 बजे साक्षी बिस्तर से उठी और वॉशरूम में चली गई।
विज्ञापन
काफी देर तक जब वॉशरूम से किसी तरह की आवाज नहीं आई तो मैं उठा और वॉशरूम में गया मैंने चेक किया तो साक्षी को खून की उल्टी हो रही थी। मैंने अपने फ्लैट के सामने रहने वाले डॉक्टर को जगाया और साक्षी को प्राइवेट अस्पताल ले गए। इस दौरान साक्षी को फ्लैट और लिफ्ट में भी खून की उल्टी हुई। प्राइवेट हॉस्पिटल में साक्षी को एडमिट नहीं किया गया तो हम बीडीके अस्पताल ले गए। वहां मौजूद डॉक्टरों ने साक्षी को मृत घोषित कर दिया।
बीडीके अस्पताल की सीनरी गायक ने गायनीकोलॉजिस्ट डॉ. पुष्पा रावत ने बताया, बुधवार को सुबह नौ बजे से झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल में ओपीडी में मरीज देखे थे। उन्हें तीन-चार दिन से नॉर्मल खांसी जुकाम था। कुछ दिन पहले जांच भी करवाई थी। बीमारी ज्यादा गंभीर नहीं थी, बुधवार को ड्यूटी के वक्त वह बिल्कुल सही थी।
मामले की जांच कर रही झुंझुनूं एसडीएम कविता गोदारा ने बताया, डॉ. साक्षी हरियाणा के बहादुरगढ़ जिले के बलौरा की रहने वाली थी। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करा विसरा FSL को भेजे गए हैं।रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा। शव पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।