{"_id":"6476b59fa8f504cc9200a036","slug":"jhunjhunu-crime-youth-beaten-to-death-in-surajgarh-murder-case-registered-against-three-people-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu Crime: सूरजगढ़ में युवक की पीट-पीटकर हत्या, तीन लोगों के खिलाफ मर्डर का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu Crime: सूरजगढ़ में युवक की पीट-पीटकर हत्या, तीन लोगों के खिलाफ मर्डर का मामला दर्ज
Wed, 31 May 2023 08:19 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 31 May 2023 08:19 AM IST
सार
एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक युवक के परिजनों ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ में मारपीट कर एक युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में परिजनों ने तीन लोगों के खिलाफ मर्डर का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
आरोपी शिम्भु दयाल को घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद मारपीट कर घर में पटक गए। घर में पटकते वक्त का एक वीडियो भी सामने आया है। आरोपी शिम्भू दयाल को घसीट कर पटक रहे हैं। मृतक के चचेरे भाई सुनील कुमार ने पुलिस में रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के अनुसार 29 मई की रात करीब नौ बजे उसका चचेरा भाई शिम्भु दयाल चिरानिया घर पर था। इस दौरान मामराज सैनी और अजय सैनी नाम के युवक बाइक लेकर आए। जो शिम्भु दयाल को अपनी बाइक पर बैठाकर ले गए। इसके बाद रात करीब 11 बजे शिम्भु दयाल को वो लेकर वापस आए। शिम्भु दयाल बुरी तरह से घायल था। वह बेहोश हो गया था। उसके मुंह और सिर से ब्लड आ रहा था। आरोपियों ने घायल शिम्भु दयाल को घसीट कर उसके घर में पटक दिया था।
विज्ञापन
वीडियो में मृतक को घसीट कर घर पटकते हुए नजर आ रहे कुछ युवक...
वीडियो में कुछ युवक किसी को घसीट रहे हैं, लेकिन वीडियो में साफ नजर नहीं आ रहा है। आरोपी घायल अवस्था में घर पर उसे पटक कर फरार हो गए। इसके बाद परिजनों की सूचना पर रिपोर्ट कर्ता सुनील कुमार घर पहुंचा। सुनील कुमार ने बताया कि शिम्भु दयाल पूरी तरह से घायल था। उसके सिर और मुंह से ब्लड आ रहा था। ऐसा लग रहा था, जैसे मर गया हो। यह देखकर एम्बुलेंस को बुलाया गया। उसे तुरंत इलाज के लिए सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनूं के लिए रेफर कर दिया गया। झुंझुनूं में इलाज के दौरान रात करीब दो ढाई बजे शिम्भु दयाल की मौत हो गई। जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन