फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu Chidawa town sealed the ancestral house of suspended Additional SP Divya Mittal

Jhunjhunu: निलंबित एडिशनल एसपी दिव्या मित्तल का पुश्तैनी घर सील, एसीबी चूरू की टीम ने चिड़ावा में की कार्रवाई

Fri, 09 Jun 2023 04:38 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 09 Jun 2023 04:38 PM IST
सार

झुंझुनूं जिले के चिड़ावा कस्बे में शुक्रवार को एसीबी चूरू की टीम पहुंची। टीम ने यहां भ्रष्टाचार मामले में निलंबित एडिशनल एसपी दिव्या मित्तल के पुश्तैनी घर को किया।

विज्ञापन
Jhunjhunu Chidawa town sealed the ancestral house of suspended Additional SP Divya Mittal
पुश्तैनी घर सील करने पहुंची एसीबी टीम। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

झुंझुनूं जिले के चिड़ावा कस्बे में आज एक बार फिर एडिशनल एसपी दिव्या मिततल के पुश्तैनी घर पर चूरू एसीबी को टीम पहुंची। चिड़ावा शहर के पिलानी रोड पर एडिशनल एसपी दिव्या मिततल का पुश्तैनी घर है। चूरू एसीबी की टीम जब एडिशनल एसपी दिव्या मित्तल के घर पहुंची तो घर बंद मिला। घर पर कोई नहीं मिलने से घर को सील कर दिया गया।
विज्ञापन


चूरू एसीबी के डीएसपी शब्बीर खान ने बताया कि एडिशनल एसपी दिव्या मित्तल के पुश्तैनी घर चिड़ावा पहुंचे तथा घर के आसपास के लोगों से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि सभी जयपुर गए हुए हैं। इसके बाद मकान को सील कर दिया गया। 
विज्ञापन


बता दें कि आईपीएस दिव्या मित्तल पर अवैध वसूली को लेकर कार्रवाई चल रही है। हाल ही में एक मामले में दिव्या मित्तल की गिरफ्तारी पर रोक लगने से उसे थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन अब अजमेर एसीबी कोर्ट के आदेश पर आज एसीबी चूरू की टीम चिड़ावा स्थित उनके पुश्तैनी आवास पर पहुंची थी। घर पर कोई नही मिलने पर एसीबी ने आगामी कार्रवाई तक घर को सील कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed