फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu: Agniveer Rally Admit Cards Out, Sikar-Bikaner Events; Candidates from 5 Districts to Join

झुंझुनू: अग्निवीर भर्ती रैली के प्रवेश पत्र जारी, सीकर-बीकानेर में होगा आयोजन,5 जिलों के अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे

Mon, 28 Sep 2026 04:06 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 28 Sep 2026 04:06 PM IST
सार

CEE में सफल अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। क्लर्क श्रेणी की शारीरिक भर्ती रैली 11 से 13 अक्टूबर तक सीकर में होगी, जबकि GD, टेक्निकल और अन्य श्रेणियों की रैली जनवरी-फरवरी 2027 में बीकानेर में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
Jhunjhunu: Agniveer Rally Admit Cards Out, Sikar-Bikaner Events; Candidates from 5 Districts to Join
अग्निवीर भर्ती रैली के प्रवेश पत्र जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेना भर्ती कार्यालय झुंझुनूं ने आर्मी कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) में सफल रहे पात्र अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी शारीरिक भर्ती रैली में शामिल होंगे।

विज्ञापन


भर्ती रैली में झुंझुनूं, चूरू, श्रीगंगानगर, बीकानेर और हनुमानगढ़ जिलों के सफल अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। अभ्यर्थी सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


सीकर में होगी क्लर्क श्रेणी की रैली
सेना भर्ती कार्यालय ने शारीरिक भर्ती रैली का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके तहत अग्निवीर क्लर्क और डुअल कैटेगरी विद क्लर्क श्रेणी के अभ्यर्थियों की शारीरिक भर्ती रैली 11 से 13 अक्टूबर तक सीकर में आयोजित होगी। प्रत्येक अभ्यर्थी के प्रवेश पत्र पर रिपोर्टिंग की तारीख, समय और निर्धारित भर्ती स्थल की पूरी जानकारी दी गई है। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र में दिए गए समय और निर्देशों के अनुसार ही निर्धारित स्थान पर पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जयपुर: कारोबारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप, चुनावी हार का बदला लेने की साजिश का खुलासा

बीकानेर में होगी अन्य श्रेणियों की भर्ती रैली
भर्ती प्रक्रिया के दूसरे चरण में अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD), अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर 10वीं पास और अग्निवीर 8वीं पास श्रेणी के अभ्यर्थियों की शारीरिक भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। यह रैली 30 जनवरी से 22 फरवरी 2027 तक बीकानेर में होगी। इस तरह क्लर्क श्रेणी के अभ्यर्थी अक्टूबर में सीकर में होने वाली रैली में शामिल होंगे, जबकि अन्य निर्धारित श्रेणियों के अभ्यर्थियों की रैली अगले साल जनवरी-फरवरी में बीकानेर में आयोजित की जाएगी।


मूल दस्तावेज साथ लाना जरूरी
अभ्यर्थी सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर लॉगिन कर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र में किसी तरह की त्रुटि या समस्या होने पर अभ्यर्थी समय रहते सेना भर्ती कार्यालय से संपर्क कर सुधार करा सकते हैं।

भर्ती रैली में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ सभी आवश्यक मूल दस्तावेज और संबंधित प्रमाण-पत्र अनिवार्य रूप से साथ लाने होंगे। दस्तावेजों का सत्यापन भर्ती प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed