{"_id":"6aa8f280d8a6c1a219056f0e","slug":"the-villagers-came-out-in-fear-due-to-the-earthquake-jhalawar-news-c-1-1-noi1471-4726134-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: झालावाड़ में भूकंप जैसे झटकों से दहशत, पिड़ावा के गांवों में 3 बार हिली धरती; स्कूलों में छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: झालावाड़ में भूकंप जैसे झटकों से दहशत, पिड़ावा के गांवों में 3 बार हिली धरती; स्कूलों में छुट्टी
Tue, 15 Sep 2026 03:18 PM IST
झालावाड़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
Published by: झालावाड़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 03:18 PM IST
सार
झालावाड़ के पिड़ावा क्षेत्र के कई गांवों में मंगलवार सुबह करीब ढाई घंटे के दौरान तीन बार भूकंप जैसे झटके महसूस किए गए। ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए। कुछ मकानों में दरारें आने की भी सूचना है। प्रशासन ने एहतियातन स्कूलों में छुट्टी कर दी है और जांच के लिए टीम रवाना की गई है।
विज्ञापन
भूकंप के बाद गांव में एकत्रित ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के पिड़ावा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में आज सुबह करीब 3 बार भूकंप के झटके महसूस होने से लोगों में दहशत का माहौल है। सभी घरों से बाहर है, स्कूलों की भी छुट्टियां कर दी गई है, जिला मुख्यलय से टीम बुलाई गई है, इसके बाद ही उसकी त्रीवता का पता चल सकेगा। घटना की जानकारी मिलने पर तहसीलदार ओर पुलिस समेत अन्य कार्मिक गांव में तैनात है मामले की जांच में लगे है।
विज्ञापन
सुबह 7:15 बजे पहला झटका, फिर दो बार हिली धरती
दरअसल, आज सुबह सबसे पहले पिड़ावा उपखंड की ग्राम पंचायत नोलाई क्षेत्र के नोलाई, बरखेड़ी, खजुरी और नापाखेड़ी तथा आवर गांवों में अचानक झटके महसूस किए जाने की बात सामने आई। सुबह पहला झटका 7:15 बजे लगा। इसके बाद 8:20 बजे दूसरा और 9:50 बजे तीसरा झटका महसूस किया गया। हालांकि, इसके बाद कोई झटका नहीं आया।
विज्ञापन
अफरा-तफरी मची, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
ग्रामीणों के अनुसार, झटकों के दौरान अचानक धरती हिलने से अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। झटकों के बाद कुछ मकानों में दरारें आने की भी सूचना है। घटना के बाद गांवों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण फिलहाल खुले में बैठे हैं और स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
पढ़ाई कर रहे बच्चों को मैदान में बैठाया, फिर छुट्टी
झटकों के दौरान कुछ स्कूलों में बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। सुरक्षा के मद्देनजर उन्हें स्कूल से बाहर निकालकर खुले मैदान में बैठाया गया। इसके बाद स्कूलों में छुट्टी कर दी गई। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर क्षेत्र के सभी स्कूलों में छुट्टी करवाने का निर्णय लिया।
तहसीलदार और पुलिस मौके पर
मामले की जानकारी मिलने के बाद पिड़ावा तहसीलदार धनराज गोचर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि ग्रामीण 9:50 बजे तीसरा झटका महसूस होने की बात कह रहे हैं। इस दौरान घरों में रखे बर्तन गिरने और कुछ स्थानों पर दरारें आने की जानकारी भी सामने आई है। उन्होंने बताया कि सभी ग्रामीण घरों से बाहर निकल गए हैं। यह इलाका गागरिन डैम के नजदीक आता है।
झालावाड़ से जांच टीम रवाना
पिड़ावा तहसीलदार ने पूरे मामले की जानकारी उपखंड अधिकारी दिनेश मीणा को दी। इसके बाद झालावाड़ से भूकंप की जांच के लिए एक टीम रवाना की गई है। टीम की जांच के बाद ही झटकों की वास्तविक प्रकृति और तीव्रता के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।
सुरक्षा की दृष्टि से पिड़ावा थानाधिकारी रामपाल यादव भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से जानकारी ली। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि महसूस किए गए झटके भूकंप के थे या किसी अन्य कारण से आए। प्रशासन की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।