फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhalawar News ›   Now there is lobbying for the post of Speaker and Chairman.

निकाय चुनाव: झालावाड़ में किसके सिर सजेगा सभापति का ताज? 29 वार्ड जीत चुकी कांग्रेस के सामने भाजपा की चुनौती

Thu, 17 Sep 2026 09:38 AM IST
झालावाड़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: झालावाड़ ब्यूरो Updated Thu, 17 Sep 2026 09:38 AM IST
सार

झालावाड़ नगर परिषद में सभापति पद के लिए बुधवार को भाजपा और कांग्रेस सहित तीन नामांकन दाखिल हुए। कांग्रेस की ओर से राजेश गुर्जर और शीतल पाटीदार, जबकि भाजपा से राजकुमार सोनी ने पर्चा भरा। 43 वार्डों में कांग्रेस ने 29 और भाजपा ने 13 वार्ड जीते हैं।

विज्ञापन
Now there is lobbying for the post of Speaker and Chairman.
नगर परिषद झालावाड़ - फोटो : अमर उजाला =

विस्तार

विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित नगर परिषद झालावाड़ में सभापति पद के लिए नामांकन दाखिल करने का दौर बुधवार दोपहर 3 बजे तक जारी रहा। नगर परिषद में सभापति पद के लिए भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों सहित कुल तीन नामांकन पत्र दाखिल किए गए। कांग्रेस की ओर से राजेश गुर्जर और शीतल पाटीदार ने नामांकन दाखिल किया, जबकि भाजपा की ओर से राजकुमार सोनी ने पर्चा भरा। नगर परिषद के 43 वार्डों में हुए चुनाव में कांग्रेस ने 29 वार्ड जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है, जबकि भाजपा को 13 वार्डों में जीत मिली है। ऐसे में सभापति पद पर कांग्रेस का दावा मजबूत माना जा रहा है। हालांकि, दोनों दलों की ओर से जोड़-तोड़ के समीकरण को लेकर भी कवायद जारी है।

झालावाड़ में कांग्रेस के पास स्पष्ट बहुमत

झालावाड़ नगर परिषद के सभापति पद को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला साफ हो गया है। सभापति का पद ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित है। नगर परिषद के चुनाव में कांग्रेस ने 43 में से 29 वार्डों में जीत दर्ज की है। वहीं भाजपा 13 वार्डों में ही सिमट गई। कांग्रेस प्रत्याशी राजेश गुर्जर वार्ड 26 से 166 वोटों के अंतर से चुनाव जीतकर पार्षद बने हैं। उन्होंने अपने चचेरे भाई और भाजपा प्रत्याशी मनोज गुर्जर को हराया था। वहीं भाजपा के राजकुमार सोनी ने वार्ड चुनाव में कांग्रेस के लोकेश सोनी को 271 मतों से हराकर जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन

हालांकि, दोनों दलों की ओर से सभापति पद को लेकर अंतिम स्तर तक रणनीति बनाई जा रही है। चुनाव के पहले दिन नामांकन प्रक्रिया में भाजपा और कांग्रेस के एक-एक प्रत्याशी निर्विरोध पार्षद चुने जा चुके हैं। पार्टियों की ओर से आधिकारिक तौर पर सभापति पद के प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है, लेकिन राजेश गुर्जर को कांग्रेस और राजकुमार सोनी को भाजपा का मुख्य प्रत्याशी माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की आठ निकायों में भी सियासी हलचल

सभापति और अध्यक्ष पदों के चुनाव को लेकर झालावाड़ के साथ जिले की सात अन्य नगरीय निकायों में भी राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों के मैदान में होने से कई निकायों में मुकाबला दिलचस्प हो गया है। जिले की आठ निकायों में भाजपा की ओर से 10, कांग्रेस की ओर से 12 और अन्य प्रत्याशियों की ओर से चार नामांकन दाखिल किए गए हैं। कई जगहों पर पार्टियां बहुमत के समीकरण को अपने पक्ष में करने के लिए पार्षदों से संपर्क साधने में जुटी हैं।

आठ निकायों में 25 प्रत्याशियों ने भरे 26 नामांकन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि नगर परिषद झालावाड़ सहित जिले की सात नगर पालिकाओं में बुधवार को कुल 25 प्रत्याशियों ने 26 नामांकन पत्र दाखिल किए। नगर परिषद झालावाड़ में सभापति पद के लिए भाजपा से राजकुमार सोनी तथा कांग्रेस से राजेश गुर्जर और शीतल पाटीदार ने नामांकन दाखिल किया है।

नगर पालिका भवानीमंडी में भाजपा से सूनिश कुमार दीक्षित और कांग्रेस से राजेश व पिंकी ने नामांकन भरे हैं। झालरापाटन नगर पालिका में भाजपा से कपिल, महेश कुमार और अंशु गुप्ता, कांग्रेस से रिजवान अहमद और आम आदमी पार्टी से मोहम्मद नदीम ने नामांकन दाखिल किया। पिड़ावा नगर पालिका में भाजपा से राजू माली, कांग्रेस से रणजीत सिंह चौहान और निर्दलीय सगीर अहमद खां ने पर्चा भरा। अकलेरा में भाजपा से याशिका मेवाड़ा, कांग्रेस से हिमानी पारेता और निर्दलीय आमिला मंसूरी ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया।

मनोहरथाना नगर पालिका में भाजपा से देवेंद्र शर्मा और कांग्रेस से राहुल साहू ने नामांकन भरा। खानपुर में भाजपा से प्रिया सुमन तथा कांग्रेस से कांता साहू और अनिता गुप्ता ने नामांकन दाखिल किया। डग नगर पालिका में कांग्रेस से टीना और साक्षी पहाड़िया, निर्दलीय भगवती बाई तथा भाजपा की ओर से नामांकन दाखिल किया गया है।

17 सितंबर को होगी नामांकन पत्रों की जांच

जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, नामांकन पत्रों की संवीक्षा 17 सितंबर यानी गुरुवार को होगी। अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तारीख 18 सितंबर शुक्रवार को दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गई है। इसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। सभापति और अध्यक्ष पद के लिए मतदान 21 सितंबर सोमवार को होगा। मतदान सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed