Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhalawar News ›   jhalawar human trafficking six minor girls rescued five accused arrested

मानव तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा: छह नाबालिग बालिकाएं मुक्त; परिजनों समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Sat, 07 Nov 2026 09:34 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 07 Nov 2026 09:34 AM IST
सार

राजस्थान के झालावाड़ जिले के भवानीमंडी थाना क्षेत्र में पुलिस ने डिकॉय ऑपरेशन चलाकर छह नाबालिग बालिकाओं को मुक्त कराया है। पुलिस ने मामले में पांच मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
jhalawar human trafficking six minor girls rescued five accused arrested
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

राजस्थान के झालावाड़ जिले में मानव तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। भवानीमंडी थाना क्षेत्र में डिकॉय ऑपरेशन चलाकर पुलिस ने छह नाबालिग बालिकाओं को मुक्त कराया है। मामले में बालिकाओं के परिजनों, रिश्तेदारों और अन्य नजदीकी लोगों सहित पांच मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान बालिकाओं के साथ बार-बार शोषण किए जाने के साक्ष्य मिले हैं। कार्रवाई के लिए स्पाई कैमरों की मदद से डिजिटल साक्ष्य जुटाए गए। इसके बाद 100 से अधिक पुलिसकर्मियों की टीम ने अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ दबिश दी।

विज्ञापन

स्पाई कैमरों से जुटाए डिजिटल साक्ष्य, डिकॉय ऑपरेशन के बाद कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने बताया कि पुलिस को एक गोपनीय परिवाद मिला था। इसमें नाबालिग बालिकाओं से देह व्यापार करवाए जाने की सूचना दी गई थी। पुलिस ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष श्रोत्रिय के नेतृत्व में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि दलाल और बालिकाओं के परिजन उन्हें ग्राहकों के सामने पेश करते थे। कथित तौर पर इस गतिविधि के बदले बड़ी रकम की मांग की जाती थी। पुलिस ने डिकॉय ऑपरेशन के तहत स्पाई कैमरों की मदद से डिजिटल साक्ष्य जुटाए। इन कैमरों में तीन बालिकाओं की तस्वीरें कैद हुई हैं। पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है।

विज्ञापन

दो बालिकाएं गंभीर संक्रमण से पीड़ित, उपचार शुरू

एसपी अमित बुडानिया के अनुसार, बालिकाओं को मुक्त कराने के बाद उनकी मेडिकल जांच कराई गई। जांच में पांच बालिकाओं के साथ बार-बार शोषण किए जाने की पुष्टि हुई है। वहीं, दो बालिकाएं गंभीर संक्रमण से पीड़ित पाई गई हैं। उनका उपचार शुरू करवा दिया गया है। सभी छह बालिकाओं को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। इसके बाद उन्हें सुरक्षित आश्रय में भेज दिया गया है, जहां उनकी देखभाल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच आरोपी गिरफ्तार, तीन दिन के पुलिस रिमांड पर

पुलिस ने मामले में हीराबाई (34), धापूबाई (35), रोड़ीबाई (32), छानमल (48) और पप्पू (22) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में बालिकाओं के परिजन, रिश्तेदार और अन्य नजदीकी लोग शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। सभी पांच आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर हैं। पुलिस मामले में अन्य संभावित लोगों की भूमिका और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed