Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhalawar News ›   Accused arrested for taking a 15,000 bribe

झालावाड़: 15 हजार की रिश्वत लेते सहकारी भंडार का महाप्रबंधक गिरफ्तार, भुगतान के बदले मांगी थी घूस

Fri, 13 Nov 2026 09:28 PM IST
झालावाड़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: झालावाड़ ब्यूरो Updated Fri, 13 Nov 2026 09:28 PM IST
सार

राजस्थान के झालावाड़ में एसीबी ने सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार के महाप्रबंधक का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे निरीक्षक मस्तराम मीणा को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पर मेडिकल फर्म के बकाया भुगतान के चेक पर हस्ताक्षर करने की एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है। मेडिकल फर्म के करीब 15.32 लाख रुपये बकाया थे।

विज्ञापन
Accused arrested for taking a 15,000 bribe
कार्यवाई करते हुए झालावाड़ एसीबी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झालावाड़ सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार के महाप्रबंधक का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे सहकारी समितियों के निरीक्षक मस्तराम मीणा को एसीबी ने आज शुक्रवार को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी ने एक मेडिकल फर्म के बकाया भुगतान के चेक पर हस्ताक्षर करने की एवज में रिश्वत मांगी थी। एसीबी की टीम ने परिवादी की शिकायत के बाद पूरी योजना बनाकर ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि झालरापाटन स्थित गुरुकृपा मेडीकोज की ओर से झालावाड़ सहकारी उपभोक्ता भंडार में दवाइयों की सप्लाई की गई थी। इसके करीब 15.32 लाख रुपए बकाया चल रहे थे। परिवादी ने 12 नवंबर को एसीबी चौकी झालावाड़ में शिकायत देकर बताया कि बकाया भुगतान में से 9.19 लाख रुपए के चेक पर हस्ताक्षर करने के बदले महाप्रबंधक का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे मस्तराम मीणा रिश्वत की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


शिकायत के बाद एसीबी ने 12 नवंबर को रिश्वत मांग का गोपनीय सत्यापन करवाया। इसमें आरोपी की ओर से बकाया भुगतान की राशि का 10 प्रतिशत रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। बातचीत के दौरान आरोपी ने 5 लाख रुपए के चेक पर हस्ताक्षर कर दिए तथा शेष 4.19 लाख रुपए का चेक एक-दो दिन में जारी करने का आश्वासन दिया। आरोपी ने परिवादी से 25 हजार रुपए अगले दिन देने और शेष राशि चेक पास होने के बाद देने पर सहमति जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोटा: जेके लोन अस्पताल के ईसीजी टेक्नीशियन ने की खुदकुशी, अधिकारियों पर आरोप

15 हजार रुपए लेते ही दबोचा
परिवादी की ओर से 15 हजार रुपए की व्यवस्था किए जाने के बाद एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई की। एसीबी कोटा रेंज के उप महानिरीक्षक ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन में एसीबी चौकी झालावाड़ के पुलिस निरीक्षक साजिद खान के नेतृत्व में टीम ने आरोपी मस्तराम मीणा को परिवादी से 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed