{"_id":"640457149aa2d6ff220503c5","slug":"jhalawar-murder-case-revealed-in-ten-hours-four-accused-arrested-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhalawar murder case: पत्नी के प्रेमी ने दुर्गेश की हत्या कर खंडहर स्कूल में फेंका था शव, चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhalawar murder case: पत्नी के प्रेमी ने दुर्गेश की हत्या कर खंडहर स्कूल में फेंका था शव, चार आरोपी गिरफ्तार
Sun, 05 Mar 2023 03:11 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 05 Mar 2023 03:11 PM IST
सार
राजस्थान के झालावाड़ जिले के सुनेल थाना क्षेत्र के गांव हनोतिया रायमल के खंडर राजकीय प्राथमिक विद्यालय में 25 साल के युवक की हत्या का पुलिस ने दस घंटे में खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन
हत्या के आरोपी
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
सुनेल थाना क्षेत्र के हडमतिया हिंदू सिंह गांव में 25 वर्षीय युवक दुर्गेश मेघवाल के ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने दस घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। युवक की हत्या के आरोप में मुख्य आरोपी अर्जुन लुहार पुत्र तूफान (22) समेत बलवंत सिंह पुत्र उम्मेद सिंह (21), दुर्गेश सिंह पुत्र चौन सिंह (25) निवासी हनोतिया रायमल एवं प्रेम सिंह पुत्र पर्वत सिंह (25) निवासी हनोतिया हिंदू सिंह थाना सुनेल को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि शनिवार को मृतक युवक दुर्गेश मेघवाल के पिता रामप्रसाद ने एक तहरीर दी थी। रिपोर्ट में बताया कि उसका बेटा दुर्गेश गांव के ही पूर सिंह के यहां काम करता है। शुक्रवार रात 8:00 बजे थ्रेशर मशीन वालों को खाना देने के लिए घर से निकला था, रात भर घर नहीं आया। अगले दिन गांव के मंदिर के पुजारी ने स्कूल के पास लाश पड़ी होने की सूचना दी। सूचना पर सभी घरवाले स्कूल के पास पहुंचे। वहां उसके बेटे की लाश पड़ी हुई थी।
विज्ञापन
उसके सिर और बाएं आंख के पास चोट लगी हुई थी, पूरा चेहरा लहूलुहान था। घटना की सूचना मिलते ही एसपी ऋचा तोमर, एएसपी चिरंजीलाल मीणा, सीओ सुनील कुमार और एसएचओ रमेश चंद्र मीणा तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। घटना स्थल का निरीक्षण कर मौके पर मोबाइल फोरेंसिक यूनिट और डॉग स्क्वायड टीम को बुलाकर साक्ष्य इकट्ठे किए गए।
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग के चलते की गई हत्या
आरोपी अर्जुन लुहार का मृतक दुर्गेश मेघवाल की पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग था। राह में रोड़ा बने हुए दुर्गेश को रास्ते से हटाने के लिए अर्जुन ने अपने दोस्तों बलवंत सिंह, दुर्गेश सिंह और प्रेम सिंह को साथ मिला स्कूल के पुराने भवन में दुर्गेश मेघवाल को साथ ले जाकर शराब पिलाई। शराब के नशे में चारों ने मिलकर ईंट और पत्थरों से वार कर निर्मम हत्या कर दी।