फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhalawar District President Sanjay Jain arrested during protest against Udaipur Murder Case

Rajasthan: झालावाड़ भाजपा जिलाध्यक्ष की धमकी-हमें रोकोगे तो दुकानों में आग लगा देंगे, गिरफ्तार

Thu, 30 Jun 2022 09:03 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 30 Jun 2022 09:03 AM IST
सार

भाजपा जिलाध्यक्ष संजय जैन का कहना है कि वे शांतिपूर्ण दुकान बंद करवा रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Jhalawar District President Sanjay Jain arrested during protest against Udaipur Murder Case
भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस में झड़प - फोटो : Social Media

विस्तार

उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में बुधवार को भाजपा ने झालावाड़ में बंद का आह्वान किया था। भाजपा के जिला अध्यक्ष संजय जैन कार्यकर्ताओं के साथ बाजार बंद करवा रहे थे, इसी दौरान पुलिस से उनकी झड़प हो गई। जिसके बाद जिला अध्यक्ष ने कहा कि यदि उनको इस प्रकार रोका गया तो वो दुकानों में आग लगा देंगे।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पुलिस से झड़प के बाद संजय जैन समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उन्हें शांति भंग की धारा में गिरफ्तार किया। जिसके बाद उन्हें एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत दे दी गई है। बता दें कि प्रशासन की तरफ से जिले में धारा 144 लागू कर रखी है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष व कार्यकर्ता रैली के रूप में शहर में दुकानें बंद करवा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें शांति भंग की धारा में गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


वहीं बीजेपी जिलाध्यक्ष संजय जैन का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से लोगों से दुकानें बंद करवा रहे थे लेकिन पुलिस ने अपनी मनमानी करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed