फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jhalawar Crime Kidnapped minor from Madhya Pradesh for three years arrested in kidnapping-rape and POCSO Act

Jhalawar Crime: तीन साल से अगवा नाबालिग मध्यप्रदेश से दस्तयाब,अपहरण-दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में आरोपी गिरफ्तार

Sun, 25 Jun 2023 07:31 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 25 Jun 2023 07:31 PM IST
सार

राजस्थान में झालावाड़ जिले की पुलिस ने तीन साल से अगवा नाबालिग को मध्यप्रदेश से दस्तयाब किया है। साथ ही आरोपी को अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Jhalawar Crime Kidnapped minor from Madhya Pradesh for three years arrested in kidnapping-rape and POCSO Act
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झालावाड़ में थाना उन्हेल क्षेत्र के एक गांव से तीन साल पहले अगवा की गई नाबालिग को शुक्रवार को पुलिस ने मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में जग्गा खेड़ी इलाके से दस्तयाब किया। साथ ही शनिवार को आरोपी को अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


झालावाड़ एसपी ऋचा तोमर ने बताया, 12 अक्टूबर 2020 को थाना उन्हेल क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग को अपहरण करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। करीब तीन साल से पेंडिंग चल रहे मामले को गंभीरता से लेते हुए एएसपी चिरंजीलाल मीणा के निर्देशन और सीओ गंगधार ब्रजमोहन मीणा के सुपरविजन और एसएचओ महेंद्र यादव के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
विज्ञापन


आरोपी की गिरफ्तारी और अपह्रत बालिका की दस्तयाबी के लिए सघन अभियान चलाया गया। आरोपी की मौजूदगी की गोपनीय रूप से पता लगाकर शुक्रवार को टीम ने अपह्रत बालिका को मंदसौर के जग्गा खेड़ी गांव से मुलजिम के कब्जे से दस्तयाब कर 164 के बयान करवाएं। शनिवार को मुलजिम दिलीप सिंह पुत्र शंकर सिंह (24) निवासी रनायरा थाना गंगधार जिला झालावाड़ से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed