{"_id":"62cf87fdf0cf7d42645308d4","slug":"jawan-of-kishangarh-died-in-arunachal-pradesh-when-an-army-vehicle-fell-into-a-ditch","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: किशनगढ़ का लाल अरुणाचल प्रदेश में शहीद, आज होगा अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: किशनगढ़ का लाल अरुणाचल प्रदेश में शहीद, आज होगा अंतिम संस्कार
Thu, 14 Jul 2022 08:35 AM IST
रोमा रागिनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Thu, 14 Jul 2022 08:35 AM IST
सार
भारत-चीन बॉर्डर पर सेना का वाहन खाई में गिरने से किशनगढ़ के टोंकड़ा निवासी भागचंद गुर्जर शहीद हो गए। शहीद का उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
शहीद भागचंद गुर्जर
- फोटो : Social Media
विस्तार
अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन बॉर्डर पर सेना के वाहन के खाई में गिरने से किशनगढ़ के टोंकड़ा निवासी भागचंद गुर्जर शहीद हो गए। वे अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन बॉर्डर पर भारतीय सेना की 21वीं राजपूत बटालियन में नायब सूबेदार के पद पर तैनात थे। जवान का गुरुवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बेटे के शहीद होने का पता चलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। शहीद के दो बच्चे हैं और चार भाइयों में वह सबसे छोटे थे। बुधवार रात आठ बजे गुवाहाटी से पार्थिव शरीर फ्लाइट से जयपुर पहंचा। इसके बाद जयपुर से वाहन के जरिए गुरुवार को गांव पहुंचेगा, जिसके बाद पार्थिव शरीर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
डेढ़ साल बाकी थे सेवानिवृति में
ग्राम टोंकड़ा निवासी भागचंद गुर्जर ने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की। इसके बाद 2010 में भारतीय सेना में भर्ती हो गए। शहीद भागचंद एक माह के लिए छुट्टी पर घर आए थे और परिवार के साथ हंसी-खुशी दिन बिताए थे। वहीं बुधवार देर शाम सांसद भागीरथ चौधरी सहित पुलिस के आला अधिकारियों ने शहीद के गांव पहुंच कर अंतिम संस्कार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन