{"_id":"66e7048efb3f2747fc0e3784","slug":"jalore-news-sanchore-police-arrested-the-accused-tantrik-in-the-case-of-raping-a-minor-girl-jalore-news-c-1-1-noi1335-2109972-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalore News: नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपी तांत्रिक गिरफ्तार, झाड़-फूंक से बीमारी ठीक करने के नाम पर की हरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalore News: नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपी तांत्रिक गिरफ्तार, झाड़-फूंक से बीमारी ठीक करने के नाम पर की हरकत
Mon, 16 Sep 2024 09:44 AM IST
जालौर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
Published by: जालौर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 09:44 AM IST
सार
जिले के सांचौर पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी झाड़-फूंक करके लोगों की बीमारी ठीक करने का दावा करता था और उसने नाबालिग को भी डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी गौतम दास
विस्तार
सांचौर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक सांचौर पुलिस अधीक्षक हरिशंकर के निर्देशन और वृत्ताधिकारी वृत्त सांचौर जेठूसिंह करनोत के सुपरविजन में आरोपी तांत्रिक गौतमदास पुत्र सांवलदास निवासी अरजीयाण को जोधपुर में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया है।तांत्रिक द्वारा नाबालिग के साथ झाड़-फूंक करते समय उसे डराकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया था।
विज्ञापन
बीती 20 अगस्त को पुलिस थाना सांचौर में रिपोर्ट प्राप्त हुई थी कि आरोपी गौतमदास पुत्र सांवलदास 10 मई को पीड़ित के घर आया और नाबालिग को झाड़-फूंक करके बीमारी मिटाने के नाम पर कमरे में बंद कर उसे डराते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। सांचौर पुलिस ने प्रकरण में कार्रवाई करते हुए आरोपी के ठिकानों पर दबिश दी और उसके जोधपुर में छुपा होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ने जोधपुर से उसे गिरफ्तार कर लिया। बहरहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन