{"_id":"6628752c8e1d3dead704c317","slug":"jalore-news-gehlot-s-road-show-in-jalore-and-sirohi-today-ex-cm-came-to-seek-votes-in-support-of-his-son-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalore News: आज जालौर और सिरोही में होगा गहलोत का रोड शो, बेटे के समर्थन में वोट मांगने उतरे पूर्व मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalore News: आज जालौर और सिरोही में होगा गहलोत का रोड शो, बेटे के समर्थन में वोट मांगने उतरे पूर्व मुख्यमंत्री
Wed, 24 Apr 2024 08:27 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 24 Apr 2024 08:27 AM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज अपने बेटे वैभव गहलोत के समर्थन में जालौर और सिरोही में रोड शो करेंगे। यह रोड शो सवेरे दस बजे जालौर में और दोपहर 12 बजे सिरोही में आयोजित होगा।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वैभव गहलोत को जालौर सीट से चुनाव जितवाने के लिए कमर कस ली है। कल भीनमाल में रोड शो करने के बाद अब आज जालौर और सिरोही में गहलोत का रोड शो होने वाला है।
विज्ञापन
कल भीनमाल के बागोड़ा और जालौर के सायला में जनसभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा पिछले 20 साल में भाजपा नेताओं ने इस क्षेत्र को उपेक्षित छोड़ दिया है, जिससे यह काफी पिछड़ा हुआ है। हमें इसे 20 साल आगे बढ़ाना है, इसे समृद्ध बनाना है। उन्होंने कहा कि वैभव गहलोत ने अब ठान लिया है कि वह अपने मारवाड़ की, जालौर-सिरोही के लोगों की सेवा करेगा। इसके लिए हमें उसका सहयोग करना होगा।
विज्ञापन
भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कम पोलिंग के कारण भाजपा के नेता घबरा गए हैं, इसलिए सभी को बदनाम कर विपक्ष पर अपना गुस्सा दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज भाजपा कांग्रेस के खातों को बंद कर रही है, दो मुख्यमंत्रियों को जेल में डाल दिया है। ईडी, सीबीआई जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग हो रहा है। व्यापारियों को धमकाकर इलेक्ट्रॉल बॉन्ड के नाम पर चंदा ले रही है। भाजपा के इन कार्यों के कारण लोकतंत्र खतरे में आ गया है।
विज्ञापन