फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jalore Dalit student beating Case murderous attack on family one seriously injured

Rajasthan: जालोर दलित छात्र पिटाई मामला, अब परिवार पर जानलेवा हमला, एक गंभीर घायल, पुलिस ने बताया जमीन विवाद

Tue, 13 Dec 2022 10:10 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 13 Dec 2022 10:10 PM IST
सार

जालोर पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ 307 IPC और SC/ST Act की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले में नामजद एक आरोपी को भी हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन
Jalore Dalit student beating Case murderous attack on family one seriously injured
अस्पताल में भर्ती घायल के पुलिस ने लिए बयान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के जालोर जिले के बहुचर्चित मृतक इंद्र मेघवाल का परिवार एक बार फिर चर्चा है। पुराने जमीन विवाद को लेकर मृतक के पिता देवाराम मेघवाल के परिवार पर बदमाशों ने हमला कर दिया। हमले में घायल लोगों को जालोर के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज रहा है। घटना की सूचना मिलते ही जालोर पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल ट्रामा सेंटर पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। पीड़ित पक्ष के बयान पर सायला थाने में केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


घायल मोटाराम मेघवाल ने बताया कि वह किसी काम से जा रहा था।  रास्ते में डुंगर सिंह और जालम सिंह ने उसे रोका और हमला कर दिया, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले में उसके पैर और सिर में गंभीर चोटें आई है। जालोर पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए धारा 307 IPC और SC/ST Act की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में नामजद एक आरोपी को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि स्वर्गीय इंद्र कुमार के पिता देवाराम और उनके परिवार के किसी सदस्य पर कोई हमला नहीं हुआ है।


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार देवाराम मेघवाल का कहना है कि जान से मारने की नियत से कुछ लोग दो दिन से मेरी रेकी कर रहे थे। मेरे भाई के जरिये मुझे बुलाया जा रहा था, लेकिन मैं नहीं गया। इसके बाद बदमाशों ने मेरे भाई पर जानलेवा हमला कर दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed