Jal Jeevan Mission: जोधपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में घरों तक पहुंचा पानी, शेखावत ने बीसलपुर का वीडियो शेयर किया
Jal Jeevan Mission: जल जीवन मिशन के तहत अब देश के 53% (10.14 करोड़) ग्रामीण घरों में नल से जल पहुंचने लगा है। मिशन कि शुरुआत हुई थी तब 16.90% (3.24 करोड़) घरों में ही नल कनेक्शन थे। तीन साल में 6.91 करोड़ ग्रामीण घरों में नल से जल पहुंचा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Jal Jeevan Mission: राजस्थान के जोधपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन का असर नजर आ रहा है। स्थानीय सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बुधवार को जल जीवन मिशन का लाभ ले रहीं मंडोर तहसील के गांव बीसलपुर की महिलाओं का वीडियो साझा किया। उन्होंने कहा कि माताओं-बहनों के चेहरों पर अब पानी लाने की थकान नहीं दिखाई देती है।
जोधपुर क्षेत्र के गांवों में जल जीवन मिशन का असर नज़र आ रहा है।
— Gajendra Singh Shekhawat (@gssjodhpur) September 14, 2022
माताओं- बहनों के चेहरों पर अब पानी लाने की थकान दिखाई नहीं देती है।#Rajasthan#HarGharJal pic.twitter.com/mbfQBrc4rt
बीसलपुर गांव की महिलाएं घर में नल से जल पहुंचने पर काफी खुश हैं। उनका कहना है कि गांव में कई साल से पेयजल का संकट था। दूर-दूर से पानी लाना पड़ता था, जिसमें समय भी लगता था। जब से घरों में नल लगे हैं, उनकी समस्या दूर हो गई।
बीसलपुर गांव की विमला देवी का कहना है कि हर घर जल योजना से हमें बहुत सुविधा हो गई है। पहले तालाब से पानी लेकर आते थे। मुश्किल से एक-दो घड़े ला पाते थे। पानी साफ भी नहीं होता था और समय भी बहुत लगता था। अब मेरे घर में पानी आ गया है। मैं बहुत खुश हूं।
बीसलपुर गांव की ग्राम पंचायत सदस्य सुरजी देवी का कहना है कि पहले हमें पानी के लिए बहुत परेशानी थी। सरकार ने घर तक नल पहुंचा कर बहुत सुविधा दी है। इससे महिलाओं की तकलीफ काफी हद तक कम हो गई। गांव में योजना के तहत बेसलाइन सर्वे कर चुकी युवती ने बताया कि वह सर्वे के लिए गांवों में जाती है। सब जगह से यही बात सामने आई कि पहले बाहर से पानी लाने में बहुत समस्या होती थी। अब जब से घर-घर नल कनेक्शन हुए हैं, महिलाओं को काफी राहत मिली है।
देश के 53% घरों में नल कनेक्शन
जल जीवन मिशन के तहत अब देश के 53% (10.14 करोड़) ग्रामीण घरों में नल से जल पहुंचने लगा है। मिशन कि शुरुआत हुई थी, तब 16.90% (3.24 करोड़) घरों में ही नल कनेक्शन थे। तीन साल में 6.91 करोड़ ग्रामीण घरों में नल से जल पहुंचा है।