फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer News ›   Jaisalmer: Accused who made old man's video viral arrested from Aligarh, cyber team took big action

Jaisalmer: अलीगढ़ से पकड़ा गया बुजुर्ग का अश्लील वीडियो वायरल करने वाला आरोपी, साइबर टीम ने की बड़ी कार्रवाई

Sat, 28 Jun 2025 04:32 PM IST
जैसलमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: जैसलमेर ब्यूरो Updated Sat, 28 Jun 2025 04:32 PM IST
सार

कुछ महीने पहले जैसलमेर के तनोट थाना क्षेत्र के एक बुजुर्ग का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने उप्र के अलीगढ़ से गिरफ्तार किया है। मामले में एक युवती और उसके साथी पर पहले ही कार्रवाई की जा चुकी है।

विज्ञापन
Jaisalmer: Accused who made old man's video viral arrested from Aligarh, cyber team took big action
जैसलमेर के बुजुर्ग की अश्लील वीडियो शेयर करने वाला गिरफ्तार

विस्तार

जिले में कुछ माह पूर्व एक बुजुर्ग व्यक्ति का अश्लील वीडियो वायरल होने से सनसनी फैल गई थी। अब इस मामले में जैसलमेर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित करने वाले मुख्य आरोपी को उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई सम थाना पुलिस की तकनीकी दक्षता और साइबर निगरानी के चलते संभव हो सकी। गिरफ्तार आरोपी अनुज कुमार (23) पुत्र भगवती सिंह लोदी, निवासी काजिमाबाद, जिला अलीगढ़ (उत्तरप्रदेश) है। वह एक निजी कंपनी में मुनीम के पद पर कार्यरत था। पुलिस जांच में सामने आया कि अनुज सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो शेयर करने के लिए टेलीग्राम, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करता था।

विज्ञापन


थानाधिकारी सुरजाराम ने बताया कि अनुज ने जैसलमेर के बाबा का वीडियो नामक लिंक बनाकर उक्त वीडियो को सोशल मीडिया पर बार-बार अपलोड किया और हजारों लोगों तक पहुंचाया। गौरतलब है कि जैसलमेर के तनोट थाना क्षेत्र में कुछ महीने पहले एक महिला और बुजुर्ग का आपत्तिजनक वीडियो सामने आया था। मामले में पहले ही वीडियो में दिख रही महिला और उसके एक साथी युवक को गिरफ्तार किया जा चुका है और दोनों वर्तमान में जमानत पर रिहा हैं। हालांकि वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल होता रहा, जिससे पीड़ित बुजुर्ग की सामाजिक प्रतिष्ठा और मानसिक स्थिति पर गहरा असर पड़ा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jaisalmer Monsoon Update: जैसलमेर में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, 114 एमएम से ज्यादा बारिश, सड़कों पर हुआ जलजमाव
विज्ञापन
विज्ञापन


सम थाना पुलिस ने वीडियो की सोशल मीडिया पर गतिविधियों की निगरानी की और लिंक ट्रेस कर तकनीकी विश्लेषण किया गया, जिससे अनुज कुमार की पहचान हुई। आरोपी की सोशल मीडिया गतिविधियों, प्रोफाइल और टेलीग्राम ग्रुप को ट्रैक कर साक्ष्य जुटाए गए। इसके बाद थानाधिकारी सुरजाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम अलीगढ़ भेजी गई, जिसमें एएसआई ओमप्रकाश और कांस्टेबल मनोज कुमार, मुकेश कुमार, प्रवीण कुमार, सोहनलाल और मनीषा शामिल थे। टीम ने अलीगढ़ में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया और जैसलमेर ले आई। आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट व अश्लील सामग्री के प्रसारण से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

थानाधिकारी सुरजाराम ने बताया कि यह सिर्फ एक गिरफ्तारी नहीं, बल्कि साइबर अपराधों और सोशल मीडिया पर फैल रही अश्लीलता के खिलाफ एक बड़ी मुहिम की शुरुआत है। पुलिस ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम, यूट्यूब और एक्स (पूर्व में ट्विटर) जैसे प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय उन अकाउंट्स की भी पहचान शुरू कर दी है, जो इस वीडियो को साझा कर रहे थे। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक या अश्लील सामग्री को न देखें, न डाउनलोड करें और न ही शेयर करें। ऐसा करने पर आईटी एक्ट की धारा 66E, 67 और 67A के तहत व्यक्ति को जेल और जुर्माना भुगतना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed