फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer News ›   Sangh General Secretary Dattatreya Hosabale reached Jaisalmer

Rajasthan News: संघ सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले पहुंचे जैसलमेर, भारत-पाक सीमा का किया अवलोकन

Thu, 26 Sep 2024 07:55 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 26 Sep 2024 07:55 PM IST
सार

Rajasthan News: संघ सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले गुरुवार को भारत-पाक सीमा पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ अनौपचारिक वार्ता की एवं जवानों को मुस्तैदी के साथ सरहद की सुरक्षा के लिए धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
Sangh General Secretary Dattatreya Hosabale reached Jaisalmer
दत्तात्रेय होसबोले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने जैसलमेर के बबलियान से भारत-पाक सीमा का अवलोकन किया। वे बुधवार तनोट पहुंचे और गुरुवार प्रात: गजेसिंह का कुआं के ग्रामीणों से मुलाकात की।

विज्ञापन


विभाग सह संघचालक अमृतलाल दैया ने बताया कि सीमा दर्शन के अपने कार्यक्रम में उन्होंने सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ अनौपचारिक वार्ता की एवं जवानों को मुस्तैदी के साथ सरहद की सुरक्षा के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर सरकार्यवाह ने सीमा सुरक्षा बल की बबलियान पोस्ट पर वृक्षारोपण भी किया।
विज्ञापन


सीमा सुरक्षा बल अधिकारियों एवं जवानों ने सरकार्यवाह का स्वागत अभिनंदन किया। वे अंतरराष्ट्रीय सीमा से लौट कर मां तनोटराय मंदिर में दर्शन के बाद आरती में भी सम्मिलित हुए। सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने रात्रि विश्राम तनोट स्थित अतिथि निवास में किया और गुरुवार प्रात: होसबले तनोट के निकट स्थित ग्राम गजे सिंह का कुआं पहुंचे, जहां ग्रामवासियों ने सरकार्यवाह एवं उनके साथ पहुंचे सीमा जनकल्याण समिति के कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ग्रामीणों से सीमा क्षेत्र में चलने वाले सेवा संस्कार कार्यों की ली एवं ग्रामीण क्षेत्र की जीवन शैली, पशुपालन एवं पारिस्थितिक विशेषताओं एवं विषमताओं के बारे में जाना। वहां से प्रस्थान कर उन्होंने लोंगेवाला युद्ध क्षेत्र का अवलोकन किया एवं यहां की प्रदर्शनी भी  देखी और युद्ध इतिहास की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed