फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer News ›   Rajasthan Two smoke bombs found near Jaisalmer railway station

Rajasthan: जैसलमेर रेलवे स्टेशन के पास मिले दो स्मोक बम, सेना ने कब्जे में लिया

Thu, 14 Mar 2024 10:02 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 14 Mar 2024 10:02 PM IST
सार

जैसलमेर रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब लोगों ने दो बमनुमा वस्तुएं गिरी हुई देखी। सूचित किए जाने पर कोतवाली पुलिस और सेना की टीमें मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
Rajasthan Two smoke bombs found near Jaisalmer railway station
सेना के जवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जैसलमेर शहर में रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार दोपहर बाद बमनुमा वस्तु मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर शहर कोतवाली की टीम और भारतीय सेना के अधिकारी मौके पर पहुंचे। सेना के बम निरोधक दस्ते ने दोनों बम को कब्जे में लिया।

विज्ञापन


भारतीय सेना के बम निरोधक दस्ते ने बताया कि ये स्मोक बम है, जो हेलीकॉप्टर आदि को हेलीपैड बताने और सेना में सिग्नल आदि देने के काम आते हैं। भारतीय सेना दोनों बम को अपने साथ लेकर गई। स्मोक बम मिलने की खबर से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


शहर कोतवाल सवाई सिंह ने बताया कि जैसलमेर के रेलवे स्टेशन के पास पीछे की तरफ झाड़ियों में दो बमनुमा वस्तु मिलने की सूचना मिली। मौके पर जाकर देखा तो झाड़ियों में कचरे के पास दो बम जैसी वस्तु थी। इसके बाद सेना को जानकारी देकर मौके पर बुलाया। सेना के अधिकारी, मीलिट्री इंटेलिजेंस व बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना ने बताया कि ये स्मोक बम है, जो संकेत देने और सिग्नल आदि देने के काम आता है। भारतीय सेना के बम निरोधक दस्ते ने दोनों बम को अपने कब्जे में लिया और अपने साथ लेकर गए। ये बम यहां कैसे पहुंचे, इसकी पड़ताल कर रहे हैं।


क्या होता है स्मोक बम
स्मोक या धुआं बमों का उपयोग अक्सर सैन्य/अग्नि अभ्यास, अग्निशामक प्रशिक्षण और युद्ध के मैदान में अस्पष्ट वस्तुओं के रूप में किया जाता है। धुआं बम भड़कने के बाद जिंक क्लोराइड, जिंक ऑक्साइड, हेक्साक्लोरोइथेन और अन्य रासायनिक अवयवों से युक्त मिश्रित रासायनिक धुआं छोड़ सकते हैं। धुंआ अंदर लेने से श्वसन मार्ग और फेफड़ों को चोट लग सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed