फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer News ›   Rajasthan News: Jodhpur Discom will not be able to disconnect electricity connection till elections

Rajasthan News: चुनावों तक बिजली कनेक्शन नहीं काट सकेगा जोधपुर डिस्कॉम, वोट कटने के डर से नेताओं ने लगाई गुहार

Sat, 30 Mar 2024 12:48 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 30 Mar 2024 12:48 PM IST
सार

बकाया बिजली बिल नहीं भरने वालों से वसूली के लिए कनेक्शन काटकर बिल वसूलने के जोधपुर डिस्कॉम के कदम पर लोकसभा चुनावों तक रोक लगा दी गई है। माना जा रहा है कि वोट कटने के डर से लोकल नेताओं ने इस पर गुहार लगाई है। 

विज्ञापन
Rajasthan News: Jodhpur Discom will not be able to disconnect electricity connection till elections
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

जोधपुर डिस्कॉम बकाया बिल नहीं भरने वालों से वसूली करने के लिए उनके कनेक्शन काटकर वसूली कर रहा है। ऐसे में बढ़ते तापमान के बीच बिजली कनेक्शन कटने की पीड़ा से बचने के लिए लोग पैसे जमा करवा देते हैं लेकिन लोकसभा चुनाव में अब डिस्कॉम के ऐसे कदम पर रोक लग गई है।

विज्ञापन


जोधपुर डिस्कॉम ने एक आदेश जारी करके कहा है कि बिना प्रबंध निदेशक (एमडी) की अनुमति के कोई कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। दरअसल 31 मार्च से पहले वसूली के लिए डिस्कॉम ने अपनी टीमों को बकायादारों के यहां दस्तक देने के लिए भेजना शुरू कर दिया था। ऐसे में चुनाव के माहौल का फायदा लेते हुए लोगों ने नेताओं की शरण लेनी शुरू कर दी। इस पर नेताओं को भी एहसास हुआ कि लोगों के कनेक्शन कटे तो चुनाव में वोट भी कट जाएंगे। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस सबके चलते लोकल नेताओं की गुहार प्रदेश सरकार तक पहुंची तो सरकार ने बिजली कंपनियों से निर्देश जारी करवा दिए। जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता (एसई) जे.आर. गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी बकायादार की रााशि बकाया होने की स्थिति में बिजली कनेक्शन काटने से पहले प्रबंध निदेशक से स्वीकृति लेनी जरूरी है। उसके बाद ही बकायादार का कनेक्शन काटा जाएगा। वैसे भी बिजली विभाग काफी हद तक बकायादारों से वसूली कर चुका है, ऐसे में अब कुछ लोगों से बाद में भी बकाया वसूलना पड़ा तो कोई परेशानी नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed