फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer News ›   Jaisalmer Desert Festival: Harshdeep Kaur Graced Last Day, Tourist Danced With Kalbeliya Dancers

Rajasthan News: डेजर्ट फेस्टिवल के अंतिम दिन हर्षदीप कौर ने समां बांधा, कालबेलिया की प्रस्तुति से झूमा पांडाल

Sun, 25 Feb 2024 11:05 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 25 Feb 2024 11:05 AM IST
सार

Jaisalmer Desert Festival Rajasthan 2024 : लखमणा के धोरों पर अंतरराष्ट्रीय डेजर्ट फेस्टिवल में हर्षदीप कौर की दिल छू लेने वाली प्रस्तुति ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस खूबसूरत सांस्कृतिक संध्या के साथ ही डेजर्ट फेस्टिवल का भी समापन हो गया।

विज्ञापन
Jaisalmer Desert Festival: Harshdeep Kaur Graced Last Day, Tourist Danced With Kalbeliya Dancers
राजस्थान - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

जैसलमेर में चल रहे इंटरनेशनल डेजर्ट फेस्टिवल का लखमणा के धोरों पर सांस्कृतिक संध्या के साथ कल समापन हो गया। देर रात तक चले कार्यक्रम के अंतिम दिन लखमणा के धोरों पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। स्थानीय कलाकारों के साथ ही सेलिब्रिटी कलाकारों ने सांस्कृतिक संध्या में समां बांध दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में  मशहूर कलाकार तगाराम भील व उनकी टीम की प्रस्तुति के साथ ही प्रसिद्ध कालबेलिया कलाकार गुलाबो व उनकी डांस टीम ने फेस्टिवल में पहुंचे पावणों को ठुमकने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में पहुंची सेलिब्रिटी कलाकार हर्षदीप कौर ने जुगनी, मैनु रंग चढ़ियां, दिलबरो, दिए जल उठते है, कबीरा और पधारो म्हारे देश की प्रस्तुति दी तो सारा पांडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। 
विज्ञापन


इस डेजर्ट फेस्टिवल के तहत दिए जाने वाले अवॉर्डों में आईकॉन ऑफ जैसलमेर के लिए लक्ष्मीनारायण खत्री, पार्थ जगानी और चतरसिंह को सम्मानित किया गया।

इससे पहले शाम को खुहड़ी गांव में कैमल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही सैलानियों के लिए नि:शुल्क कैमल सफारी एवं लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन हुआ। जोधपुर के पतंगबाज असगर बेलिम ने पतंगबाजी के जौहर दिखाकर कार्यक्रम को और यादगार बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed