{"_id":"676e5f6f9055b93c1605e984","slug":"rajasthan-news-bsf-jawan-committed-suicide-by-shooting-himself-in-jaisalmer-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaisalmer News: भारत-पाक सीमा पर तैनात बीएसएफ जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaisalmer News: भारत-पाक सीमा पर तैनात बीएसएफ जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटे अधिकारी
Fri, 27 Dec 2024 01:33 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 27 Dec 2024 01:33 PM IST
सार
जैसलमेर के शाहगढ़ क्षेत्र में बीएसएफ जवान कृष्ण कुमार ने अपनी सर्विस राइफल से आत्महत्या कर ली। जवान ने ऐसा क्यों कि इसे लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
बीएसएफ जवान ने की आत्महत्या।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जैसलमेर जिले की भारत-पाक सीमा पर स्थित शाहगढ़ क्षेत्र में गुरुवार को बीएसएफ के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक जवान कृष्ण कुमार पंजाब के होशियारपुर का निवासी था और शाहगढ़ इलाके में 173वीं बटालियन की भानु सीमा चौकी पर तैनात था।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही शाहगढ़ थाना पुलिस और बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। जवानों से पूछताछ की गई, लेकिन आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है, जिसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
लगातार हो रहीं ऐसी घटनाएं
यह पहली बार नहीं है जब पश्चिमी सरहद पर तैनात जवानों ने आत्महत्या की हो। कुछ महीने पहले बाड़मेर जिले के बाखासर थानांतर्गत जाटों का बेरा क्षेत्र में एक जवान ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली थी। इसके पहले, जैसलमेर जिले की बबलियानावाला पोस्ट पर तैनात एक जवान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
तनाव कम करने होती रहती हैं गतिविधियां
बीएसएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियां जवानों के तनाव को कम करने के लिए समय-समय पर योग शिविर और मनोरंजन गतिविधियों का आयोजन करती हैं। इनका उद्देश्य जवानों को मानसिक रूप से स्वस्थ और उत्साहित रखना है, ताकि वे परिवार से दूर रहकर सीमा की सुरक्षा में मुस्तैदी से ड्यूटी कर सकें।
मामले की जांच जारी
बीएसएफ के अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं ताकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके। जवानों की मानसिक सेहत पर ध्यान देने के लिए विशेष कदम उठाए जाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है।