फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer News ›   Rajasthan News: Balloon written Pakistan International Airlines found fallen in field, police is investigating

Rajasthan News: हवा निकलने से खेत में गिरा पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस लिखा गुब्बारा, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 23 Feb 2024 10:11 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 23 Feb 2024 10:11 AM IST
सार

Jaisalmer: जिले के बीरमा काणोद गांव के पास एक खेत से पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस लिखा एक गुब्बारा मिला है। पुलिस ने गुब्बारे को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Rajasthan News: Balloon written Pakistan International Airlines found fallen in field, police is investigating
पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस गुब्बारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जैसलमेर के मोहनगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के बीरमा काणोद गांव के पास एक खेत में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस लिखा एक गुब्बारा मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मोहनगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और गुब्बारे को कब्जे में ले लिया। गुब्बारे पर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस लिखा हुआ है। 

विज्ञापन


खेत मालिक जगदेव राम ने जानकारी देते हुए बताया कि बीरमा काणोद गांव से करीब 3 किमी की दूर उसके खेत पर बबूल की झाड़ियों में प्लास्टिक का खिलौना गुब्बारा गिरा हुआ था। उस पर पाकिस्तान लिखा देखकर इस संबंध में मोहनगढ़ थाना पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन


गुब्बारे की जांच करने पर पुलिस को उसमें और कोई सामग्री नहीं मिली है। यह बच्चों के खेलने का एक तरह का प्लास्टिक का खिलौना गुब्बारा है, जो शायद हवा में उड़कर आया होगा और हवा निकलने पर जमीन पर गिर गया। हालांकि पुलिस पूरी सावधानी बरत रही है और इस खिलौना गुब्बारे को अपने कब्जे में लेकर पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed