फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer News ›   Murder of relationship due to love between brother-in-law and sister-in-law, killed with an axe

Rajasthan: देवर के प्यार में रोड़ा बन रहा था पति, इश्क में अंधी पत्नी ने कुल्हाड़ी से पति को काटा; जानें मामला

Mon, 02 Jun 2025 09:51 PM IST
जैसलमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: जैसलमेर ब्यूरो Updated Mon, 02 Jun 2025 09:51 PM IST
सार

Jaisalmer: हत्या के दौरान मृतक ने खुद को बचाने का प्रयास भी किया, जिससे संघर्ष हुआ और उस झड़प में देवर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस को सूचना मिली, जिसके बाद तत्काल टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जैसलमेर के जवाहिर अस्पताल की मोर्चरी में भेजा गया।

विज्ञापन
Murder of relationship due to love between brother-in-law and sister-in-law, killed with an axe
प्रेम जाल में उलझी महिला ने रचाई खौफनाक साजिश

विस्तार

भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक बसे शांत और रेगिस्तानी इलाकों में से एक जैसलमेर, जहां कभी ऊंटों की रेंक और रेत के टीलों की लहरें लोगों का ध्यान खींचती थीं, आजकल एक हृदयविदारक और समाज को झकझोर देने वाली खबर का केंद्र बन गया है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी देवर के साथ मिलकर अपने ही पति की निर्मम हत्या कर डाली। यह वारदात केवल एक हत्या नहीं, बल्कि रिश्तों, विश्वास और पारिवारिक मर्यादा का क्रूरतम अपमान भी है।
विज्ञापन


12 साल पहले बंधा था सात फेरे का बंधन, लेकिन टूट गया विश्वास
मृतक हरदानराम मूलतः बाड़मेर जिले की सारला ग्राम पंचायत का रहने वाला था। करीब 12 साल पहले उसकी शादी जशोदा से हुई थी। यह मृतक की दूसरी शादी थी। पहली पत्नी की मौत के बाद वह जीवनसाथी की तलाश में था और आरोपी पत्नी से विवाह कर उसने एक नई शुरुआत की। इस शादी से उसे तीन संतानें हुईं दो बेटे और एक बेटी। पहली पत्नी से भी एक बेटा है। शुरुआती वर्षों में सब कुछ सामान्य था, लेकिन समय के साथ हालात बदलते गए। रिश्तों में पनपती खामोश दरारें धीरे-धीरे एक ऐसा मोड़ ले चुकी थीं, जिसका परिणाम किसी ने नहीं सोचा था।
विज्ञापन


देवर से बना अवैध रिश्ता, एक साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग
मृतक की पत्नी का संबंध उसी के चचेरे देवर कलाराम से बन गया था। देवर, मृतक का छोटा भाई लगता है, और दोनों ही जैसलमेर जिले के सदर थाना क्षेत्र के चांपला गांव में एक ट्यूबवेल पर खेती के काम से जुड़े हुए थे। वहीं पर झोपड़ी बनाकर दोनों पिछले एक साल से एक साथ रह रहे थे। प्रेम में अंधे हो चुके इन दोनों ने समाज और परिवार की मर्यादाओं को ताक पर रख दिया था। देवर और मृतक की पत्नी ने अब एक नई जिंदगी साथ बिताने की ठान ली थी, लेकिन उनके इस रिश्ते में सबसे बड़ी बाधा था मृतक, जो अब उन्हें कांटे की तरह चुभने लगा था। इसी कारण इन दोनों ने मिलकर मृतक को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: जैसलमेर से जोधपुर पहुंचे केन्द्रीय मंत्री शेखावत, मानसून तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक

फोन करके बुलाया, फिर कुल्हाड़ी से किया बेरहमी से वार
पुलिस के अनुसार, इस खौफनाक साजिश को अंजाम देने के लिए दोनों ने पहले से पूरी योजना तैयार की। बीती रात पत्नी और देवर ने मृतक को फोन किया और उसे ट्यूबवेल पर बुलाया। बहाना बनाया गया कि आपसी तनाव और विवादों को बैठकर सुलझाना है। मृतक को क्या पता था कि वहां उसका इंतजार सुलह नहीं, बल्कि मौत कर रही है। जैसे ही वह चांपला गांव के पास स्थित ट्यूबवेल पर पहुंचा, वहां पहले से मौजूद पत्नी और देवर ने उस पर कुल्हाड़ी और धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में पति की मौके पर ही मौत हो गई। यह वारदात इतनी बेरहमी से अंजाम दी गई कि शव की स्थिति देख हर कोई सन्न रह गया।


संघर्ष के दौरान प्रेमी देवर भी घायल, पुलिस की निगरानी में इलाज जारी
हत्या के दौरान मृतक ने खुद को बचाने का प्रयास भी किया, जिससे संघर्ष हुआ और उस झड़प में देवर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस को सूचना मिली, जिसके बाद तत्काल टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जैसलमेर के जवाहिर अस्पताल की मोर्चरी में भेजा गया। घायल देवर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां वह पुलिस की निगरानी में है। दूसरी ओर, पत्नी को भी हिरासत में ले लिया गया है और दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है।

मृतक के भाई ने दर्ज कराया मामला, गांव में फैली सनसनी
इस मामले में मृतक के भाई ने सदर थाने में हत्या का मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी बगडूराम के अनुसार, प्रारंभिक जांच में साफ हो चुका है कि हत्या अवैध संबंधों और आपसी साजिश का नतीजा है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है, जिसमें यह भी देखा जा रहा है कि क्या किसी और ने इस साजिश में सहयोग किया था। वहीं, गांव में इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद गहरा सन्नाटा पसर गया है। हर कोई यही सवाल कर रहा है कि क्या प्रेम इतना अंधा हो सकता है कि एक पत्नी अपने बच्चों के पिता की कुल्हाड़ी से हत्या कर दे?
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed