फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Balotra Weather Update: Monsoon Arrived, Roads Flooded Rajasthan Mausam News in Hindi

Balotra News: जिले में मानसून मेहरबान, खेतों में बुवाई शुरू, जलभराव से सड़कें जाम, जनजीवन अस्त-व्यस्त

Mon, 30 Jun 2025 11:50 AM IST
जैसलमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा Published by: जैसलमेर ब्यूरो Updated Mon, 30 Jun 2025 11:50 AM IST
सार

बालोतरा में समय से पहले आए मानसून ने जोरदार बारिश की है। शुरुआती बरसात के बाद किसानों ने खेतों में बुवाई शुरू कर दी है। ग्रामीण क्षेत्रों में हुई मूसलाधार ने जगह-जगह जलजमाव की स्थिति पैदा कर दी है।

विज्ञापन
Balotra Weather Update: Monsoon Arrived, Roads Flooded Rajasthan Mausam News in Hindi
जलभराव से जनजीवन बेहाल

विस्तार

जिले में इस वर्ष का मानसून किसानों और ग्रामीणों के लिए किसी वरदान से कम नहीं रहा। एक सप्ताह पहले दस्तक देने के साथ ही मानसून ने क्षेत्र में जमकर बारिश की है। रविवार को जिले के विभिन्न हिस्सों में कहीं मूसलाधार तो कहीं रिमझिम बारिश होती रही, जिससे मौसम सुहावना हो गया। हालांकि भारी जलभराव के कारण कई स्थानों पर जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
विज्ञापन


शुरुआती दो अच्छी बरसातों के बाद किसानों ने खेतों की जुताई कर बुवाई शुरू कर दी थी। रविवार को हुई बारिश ने खेतों में नमी को और पक्का कर दिया है। जिले में बाजरा, मूंग, मोठ और ग्वार की बुवाई जोर-शोर से जारी है। लगातार हो रही बारिश से खेत पानी से भर गए हैं और कई स्थानों पर नदी जैसे दृश्य बन गए हैं। तालाबों और नाडियों में भरपूर पानी आने से पीने के पानी की समस्या भी काफी हद तक कम हो गई है, जिससे ग्रामीणों और पशुपालकों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


रविवार को विशेष रूप से सिवाना उपखंड के पादरू, मिठौड़ा, पंऊ और आसपास के गांवों में दोपहर के समय दो घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। इससे निचली बस्तियों में पानी भर गया और घरों के आंगनों व कमरों तक पानी पहुंच गया। कई परिवारों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। मुख्य सड़कों पर दो से ढाई फीट तक पानी भरने से वाहनों की आवाजाही बाधित हुई। बाइक और चारपहिया वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों से जाना पड़ा। नगर परिषद द्वारा जलनिकासी की प्रभावी व्यवस्था न होने के कारण हालात और भी बिगड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jalore News: जालौर में बारिश से खारी नदी उफान पर, पशुपालकों की मुश्किलें बढ़ीं, पुल निर्माण की उठी मांग


तापमान में आई गिरावट

लगातार हो रही बारिश के चलते जिले के तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट आई है। रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तेज धूप और उमस से जूझ रहे लोगों को इस बारिश से काफी राहत मिली। बालोतरा, सिणधरी, समदड़ी, सिवाना, पचपदरा, कल्याणपुर और बायतु क्षेत्र के गांवों में तेज बारिश और रिमझिम फुहारें दर्ज की गईं। पादरू और मिठौड़ा में सुबह हल्की बारिश के बाद दोपहर को झमाझम बारिश ने पूरे क्षेत्र को भिगो दिया। मौसम विभाग के अनुसार इन इलाकों में दो से ढाई इंच बारिश दर्ज की गई है।

सड़कों पर पानी भरा

तेज बारिश के कारण सड़कों पर जलजमाव की स्थिति है। तेज बहाव के कारण नालियों और परनालों से निकला पानी ग्रामीण सड़कों के किनारों पर कटाव कर रहा है। इससे कई संपर्क मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ है। सिवाना क्षेत्र के ग्रामीणों के अनुसार, सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है।

अच्छी पैदावार की उम्मीद

अब तक मानसून का जो रुख रहा है, वह खेती-किसानी के लिए बेहद अनुकूल है। यदि इसी तरह बारिश जारी रही तो आने वाले समय में अच्छी फसल की उम्मीद की जा रही है।
 

मानसून की मेहरबानी से खेत लबालब, जलभराव से जनजीवन बेहाल

जलभराव से जनजीवन बेहाल

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed