फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer News ›   Minister Gajendra Singh Shekhawat issued statement on the arrest of Arvind Kejriwal

Jaisalmer: 'संविधान में पद-प्रतिष्ठा और पदनाम कानून के आड़े नहीं आता', केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोले शेखावत

Fri, 22 Mar 2024 08:07 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 22 Mar 2024 08:07 PM IST
सार

मंत्री ने कहा कि अरविंद केजरीवाल आंख-मिचौली खेल रहे थे। कानून की नजर में सब समान हैं। संविधान में पद-प्रतिष्ठा और पदनाम कानून के आड़े नहीं आता है। इसलिए कानून अपना काम कर रहा है। चाहे वो कोई भी व्यक्ति हो, अगर उसने भ्रष्टाचार किया है तो नहीं बख्शा जाएगा।

विज्ञापन
Minister Gajendra Singh Shekhawat issued statement on the arrest of Arvind Kejriwal
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जैसलमेर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तार पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बयान जारी किया है। गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि ईडी के इतने समन जारी करने के बाद भी वे पेश नहीं हुए। ये कोई इतिहास का पहला मामला नहीं है, जिसमें भ्रष्टाचार को लेकर कोई कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन


शेखावत ने बताया कि पीएम मोदी भ्रष्टाचार की जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रहे हैं। भ्रष्टाचार किसी भी लेवल पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आंख मिचौली खेल रहे थे। कानून की नजर में सब समान है। कानून अपनी कार्रवाई कर रहा है। संविधान में पद-प्रतिष्ठा और पदनाम कानून के आड़े नहीं आता है। इसलिए कानून अपना काम कर रहा है। चाहे वो कोई भी व्यक्ति हो, अगर उसने भ्रष्टाचार किया है तो नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन


केजरीवाल पर कार्रवाई भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस की नीति के तहत
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर गजेंद्र सिंह ने बताया कि कानून के लिए सभी बराबर हैं। चाहे वो कोई भी हो, अगर उसने भ्रष्टाचार किया है तो किसी भी कीमत पर उसे छोड़ा नहीं जाएगा। हमारे प्रधानमंत्री शुरू से ही भ्रष्टाचार पर सख्ती से काम कर रहे हैं। सभी एजेंसियां अपने तरीके से काम कर रही हैं। ईडी के साथ केजरीवाल ने भी आंख-मिचौली खेली। इतने समन जारी होने के बाद भी पेश नहीं हुए। अब कानून अपना काम कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed