{"_id":"67ab86c8de986de33709ca27","slug":"jaisalmer-wrestling-competition-held-for-the-first-time-in-jaisalmer-desert-festival-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaisalmer: जैसलमेर मरू महोत्सव में पहली बार हुई कुश्ती प्रतियोगिता, अंतरराष्ट्रीय पहलवानों ने आजमाए दांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaisalmer: जैसलमेर मरू महोत्सव में पहली बार हुई कुश्ती प्रतियोगिता, अंतरराष्ट्रीय पहलवानों ने आजमाए दांव
Tue, 11 Feb 2025 10:50 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 11 Feb 2025 10:50 PM IST
सार
राजस्थान कुश्ती संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजीव दत्ता की पहल पर इस पारंपरिक खेल को महोत्सव में शामिल किया गया। इस प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय पहलवानों ने भाग लिया, वहीं ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस के पहलवानों ने भी अखाड़े में उतरकर दांव-पेंच आजमाए।
विज्ञापन
मरू महोत्सव में कुश्ती प्रतियोगिता।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जैसलमेर में चल रहे राजस्थान के प्रसिद्ध सांस्कृतिक उत्सव मरू महोत्सव में मंगलवार को कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहली बार इस महोत्सव में राजस्थान कुश्ती संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजीव दत्ता की पहल पर इस पारंपरिक खेल को शामिल किया गया है। कुश्ती के इस आयोजन में राज्य के विभिन्न जिले से आए अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय पहलवानों ने भाग लिया, बल्कि विदेशी मेहमानों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया के सैम मिथ और फ्रांस के श्याम ने भी अखाड़े में उतरकर दांव-पेंच आजमाए। यह दृश्य देख दर्शकों में जबरदस्त उत्साह भर गया और उन्होंने तालियों की गड़गड़ाहट से प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला पहलवानों का दमखम भी दिखा
इस आयोजन में महिला कुश्ती प्रतियोगिता भी करवाई गई। महिला पहलवानों ने कुश्ती में शानदार प्रदर्शन कर यह साबित किया कि यह खेल केवल पुरुषों तक ही सीमित नहीं है। दर्शकों ने महिला पहलवानों का जोश और जज़्बा देखकर उनकी हौसला अफ़ज़ाई की। मरू महोत्सव के इस ऐतिहासिक आयोजन में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे और अखाड़े में पहलवानों के बीच हुए मुकाबलों का आनंद लिया।
विज्ञापन
खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोत्साहन
कुश्ती संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजीव दत्ता ने कहा कि महोत्सव में कुश्ती प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए राजस्थान कुश्ती संघ द्वारा भारत सरकार की ओर से आयोजित राष्ट्रीय खेलों में राजस्थान के खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर 1 लाख, रजत पदक प्राप्त करने पर 51 हजार और कांस्य पदक प्राप्त करने पर 31 हजार रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मरू महोत्सव में पहली बार शामिल हुई कुश्ती से यहां स्थानीय प्रतिभाओं को अवसर मिलेंगे साथ ही दर्शकों के लिए एक नया रोमांचक अनुभव जुड़ गया है।