{"_id":"6629e396cbcb5b8ab5092d98","slug":"jaisalmer-plane-crash-air-force-reconnaissance-plane-crashes-in-jaisalmer-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaisalmer Plane Crash: वायुसेना का टोही विमान क्रैश, धमाके के शोर से इलाके में दहशत, जानमाल का नुकसान नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaisalmer Plane Crash: वायुसेना का टोही विमान क्रैश, धमाके के शोर से इलाके में दहशत, जानमाल का नुकसान नहीं
Thu, 25 Apr 2024 11:55 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 25 Apr 2024 11:55 AM IST
सार
जैसलमेर के पिथला गांव में वायुसेना के विमान क्रैश की खबर लगते ही अधिकारियों ने इलाके को अपने कब्जे में लिया है। विमान आसमान में जासूसी गतिविधियों के ऊपर नजर रखने के काम आता है।
विज्ञापन
मौके पर पड़ा विमान का मलबा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जैसलमेर के पीथला-जाजिया गांव में गुरुवार सुबह एक मानवरहित टोही विमान क्रैश हो गया। हादसे में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर वायुसेना के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची। ये विमान आसमान में जासूसी गतिविधियों के ऊपर नजर रखने के काम आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह वायुसेना के टोही विमान ने बॉर्डर एरिया के सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेने के लिहाज से उड़ान भरी थी। आशंका जताई जा रही है कि इसके बाद अचानक यह विमान किन्हीं तकनीकी खामियों के चलते क्रैश हो गया और आबादी क्षेत्र से दूर रेतीले धोरों पर गिर गया।
विज्ञापन
हालांकि विमान के निर्जन स्थान पर क्रैश होने से किसी तरह के जानमाल की क्षति नहीं हुई। वायुसेना अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर विमान के मलबे का जायजा लिया। घटना की सूचना आसपास के ग्रामीण इलाके में आग की तरह फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। थोड़ी देर बाद जैसलमेर पुलिस भी मौके पर पहुंची। एतिहात के तौर पर एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और बचाव एवं राहत संबंधी वाहन भी मौके पर पहुंच गए। उधर जैसलमेर पुलिस कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल विमान क्रैश होने की सूचना मिली है चूंकि एयरफोर्स अधिकारी मौका मुआयना कर रहे हैं इसलिए हादसे के कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।
One remotely Piloted Aircraft of the Indian Air Force met with an accident near Jaisalmer today during a routine training sortie. No damage to any personnel or property has been reported. A Court of Inquiry has been constituted to find out the cause of the accident: Indian Air… pic.twitter.com/VWYL4q8JZp
— ANI (@ANI) April 25, 2024
कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का गठन
हादसे को लेकर भारतीय वायु सेना की ओर से बयान जारी कर कहा गया कि रिमोट से संचालित विमान नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान गुरुवार सुबह जैसलमेर के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। किसी भी कर्मी या संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए भारतीय वायु सेना की कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का गठन किया गया है।