फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer News ›   Jaisalmer News: Seven accused arrested in two cases of theft and robbery in Pokaran

Jaisalmer News: पोकरण में ऑपरेशन मरू वज्र प्रहार, दो मामलों में सात आरोपी गिरफ्तार, दो टोपीदार बंदूक भी ज़ब्त

Sat, 30 Mar 2024 09:35 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 30 Mar 2024 09:35 PM IST
सार

300 मेगावाट सोलर प्लांट कजासर, खुहड़ा व नेड़ान से करीब 22,000 मीटर से अधिक केबल चोरी के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Jaisalmer News: Seven accused arrested in two cases of theft and robbery in Pokaran
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पोकरण के साकड़ा में ऑपरेशन मरू वज्र प्रहार के तहत पुलिस ने दो मामलों में कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो टोपीदार बंदूक भी ज़ब्त की हैं।

विज्ञापन


साकड़ा थानाधिकारी उगमराज सोनी ने जानकारी बताय कि एक चोरी के मामले में तीन नवम्बर 2023 को सोलर कंपनी के मैनेजर रघुवीर सिंह ने सांकड़ा पुलिस को रिपोर्ट पेश की थी। उसमें बताया गया था कि 300 मेगावाट सोलर प्लांट कजासर, खुहड़ा व नेड़ान से करीब 22,000 मीटर से अधिक केबल चोरी हुई थी। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसमें पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


डकैती के मामले में दो गिरफ्तार
साकड़ा पुलिस ने एक अन्य मामले में सोलर प्लांट से गार्ड का अपहरण कर डकैती करने के मामले में एक साल से फरार वांछित 10 हजार के इनामी सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाधिकारी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने टीम गठित कर डकैती करने वाले पिछले एक वर्ष से वांछित चल रहे 10 हजार रुपये का इनामी अपराधी मोती सिंह पुत्र उम्मेद सिंह निवासी भटनेरनगर व वांछित अपराधी सुरेंद्र सिंह पुत्र पाबुदान सिंह निवासी बालेसर को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed