फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer News ›   Jaisalmer News: SDM angry after seeing coolers lying closed and filth spread in government hospital

Jaisalmer News: सरकारी हॉस्पिटल में बंद पड़े कूलर और फैली गंदगी, एडीएम बागड़िया ने लगाई फटकार

Tue, 02 Apr 2024 08:27 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 02 Apr 2024 08:27 PM IST
सार

निरीक्षण के दौरान एडीएम मुन्नीराम बागड़िया ने मुख्यमंत्री निशुल्क दवा वितरण केन्द्र एवं ओपीडी का भी अवलोकन किया और डॉक्टरों की परामर्श जांच को भी देखा। 

विज्ञापन
Jaisalmer News: SDM angry after seeing coolers lying closed and filth spread in government hospital
अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जैसलमेर एडीएम मुन्नीराम बागड़िया ने मंगलवार को जिले के सबसे बड़े सरकारी हॉस्पिटल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनकी समस्या सुनी और फीडबैक लिए। उन्होंने मरीजों को मिल रही सुविधाओं की भी जानकारी ली। इस दौरान वार्ड में बंद पड़े कूलर और फैली गंदगी से नाराज भी हुए। एडीएम ने अधिकारियों को तुरंत व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए।

विज्ञापन


अतिरिक्त जिला कलेक्टर मुन्नीराम बागड़िया ने ओपीडी, आईसीयू, वृद्ध जन वार्ड, महिला वार्ड, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य वार्ड, नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई, मेडिकल वार्ड, ट्रॉमा सेंटर आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां मरीजों को दी जा रही मेडिकल फैसिलिटी का जायजा लिया।
विज्ञापन


भर्ती मरीजों से लिए फीडबैक
जैसलमेर एडीएम मंगलवार को अचानक जवाहिर हॉस्पिटल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वार्डों में भर्ती मरीजों को दी जा रही निशुल्क चिकित्सा सुविधाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्याओं के बारे में जाना और फीडबैक लिया। वहीं, एडीएम ने मरीजों को मिलने वाली निशुल्क दवाइयों एवं जांचों के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्डों में फैली गंदगी से हुए नाराज
निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था उचित नहीं पाए जाने पर एडीएम मुन्नीराम बागड़िया ने सफाई ठेकेदार को मौके पर बुलाकर परिसर की सफाई व्यवस्था नियमित रूप से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी (PMO) डॉ. लोकपाल सिंह भाटी को निर्देश दिए कि वे वार्डों में की जाने वाली सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग के लिए पैरामेडिकल स्टाफ लगाए। उन्होंने सफाई ठेकेदार को सख्त हिदायत दी कि वे सफाई व्यवस्था में सुधार कर दें।


बंद कूलर को चालू करने के निर्देश
एडीएम मुन्नीराम बागड़िया ने मुख्यमंत्री निशुल्क दवा वितरण केन्द्र और ओपीडी का भी अवलोकन किया और डॉक्टरों की परामर्श जांच को भी देखा। उन्होंने पीएमओ को गर्मी को ध्यान में रखते हुए मरीजों और उनके साथ आने वाले परिजनों के लिए हॉस्पिटल में लगाए गए वाटर कूलर को भी चालू करने के निर्देश दिए। इस दौरान पीएमओ डॉ. लोकपाल सिंह भाटी ने हॉस्पिटल में मरीजों को दी जा रही निशुल्क मेडिकल सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने हॉस्पिटल में सुरक्षा व्यवस्था के लिए गार्ड की संख्या बढ़ाने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed