{"_id":"67697f5d509b4afbcb0f2f57","slug":"jaisalmer-news-sadhvi-prachi-called-lawrence-innocent-questions-raised-on-entry-of-muslims-in-mahakumbh-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaisalmer News : साध्वी प्राची ने लॉरेंस को बताया 'मासूम', महाकुंभ में मुस्लिमों की एंट्री पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaisalmer News : साध्वी प्राची ने लॉरेंस को बताया 'मासूम', महाकुंभ में मुस्लिमों की एंट्री पर उठाए सवाल
Mon, 23 Dec 2024 08:49 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 23 Dec 2024 08:49 PM IST
सार
अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई एवं प्रयागराज महाकुंभ में मुस्लिमों के प्रवेश को प्रतिबंधित किए जाने संबंधी विवादास्पद बयान से एक बार फिर कथावचाक साध्वी प्राची चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने जैसलमेर में एक कार्यक्रम में लॉरेंस को मासूम बच्चा बताया है।
विज्ञापन
साध्वी प्राची
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
साध्वी प्राची ने एक बार फिर अपने विवादास्पद बयानों से सुर्खियां बटोरी हैं। जैसलमेर में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई को मासूम बच्चा करार देते हुए बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को कठघरे में खड़ा किया है। साथ ही उन्होंने प्रयागराज महाकुंभ में मुस्लिम समुदाय के प्रवेश पर प्रतिबंध की मांग करके एक नया विवाद छेड़ दिया है।
विज्ञापन
साध्वी प्राची ने जैसलमेर में सलमान खान और लॉरेंस विश्नोई से जुड़े विवाद पर टिप्पणी करते हुए कहा कि लॉरेंस "मासूम बच्चा" है। उन्होंने सलमान खान पर तंज कसते हुए कहा कि वे केवल हिरण शिकार मामले और फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कुचलने की घटनाओं के कारण सुर्खियों में रहते हैं। साध्वी ने यह भी आरोप लगाया कि सलमान खान ने बॉलीवुड में करियर बनाने आए कई युवाओं का भविष्य बर्बाद किया है। साध्वी की यह टिप्पणी लॉरेंस विश्नोई के रवैये का अप्रत्यक्ष समर्थन करते हुए नजर आई।
विज्ञापन
प्रयागराज महाकुंभ को लेकर साध्वी प्राची ने कुंभ मेले में मुस्लिम समुदाय के प्रवेश पर रोक लगाने की बात कही। उन्होंने दावा किया कि यह समुदाय हिंदू धार्मिक परंपराओं और गंगा स्नान की परंपरा से अनभिज्ञ है, जिससे तीर्थ स्थल पर तपस्या करने वाले संतों को परेशानी हो सकती है। साध्वी ने कहा कि महाकुंभ जैसे आयोजनों में मुस्लिम समुदाय की एंट्री वर्जित रहनी चाहिए।
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे जैसलमेर में साध्वी प्राची के इन बयानों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इस क्षेत्र में अल्पसंख्यकों और बहुसंख्यकों के बीच तल्खी भरे बयानों का इतिहास रहा है। साध्वी के ताजा बयान को भी इसी संदर्भ में देखा जा रहा है। साध्वी के ये बयान सियासी और सामाजिक दोनों मोर्चों पर चर्चा का विषय बन गए हैं।