{"_id":"6929b57beea3586ee4093ac2","slug":"jaisalmer-news-railway-minister-to-flag-off-new-jaisalmer-express-tomorrow-for-passenger-convenience-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaisalmer News: यात्रियों की सुविधा के लिए नई 'जैसलमेर एक्सप्रेस' का शुभारंभ कल, रेल मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaisalmer News: यात्रियों की सुविधा के लिए नई 'जैसलमेर एक्सप्रेस' का शुभारंभ कल, रेल मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी
Fri, 28 Nov 2025 08:15 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 28 Nov 2025 08:15 PM IST
सार
आने वाली एक दिसंबर से जैसलमेर से शकूरबस्ती (दिल्ली) के लिए नई एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित संचालन होने जा रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव हरी झंडी दिखाकर कल इसका शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
जैसलमेर से दिल्ली के लिए नई रेलसेवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नई रेल सेवा जैसलमेर एक्सप्रेस शुरू की जा रही है। इस रेल सेवा का शुभारंभ 29 नवंबर को किया जाएगा।
विज्ञापन
उद्घाटन समारोह में रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव और संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत जैसलमेर स्टेशन से इस नई रेलसेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस मौके पर जैसलमेर विधायक छोटूसिंह, बाड़मेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
जैसलमेर-शकूरबस्ती (दिल्ली) एकतरफा उद्घाटन विशेष एक्सप्रेस ट्रेन 29 नवंबर को सुबह 11:20 बजे जैसलमेर से रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:30 बजे शकूरबस्ती (दिल्ली) पहुंचेगी।
विज्ञापन
यह ट्रेन मार्ग में आशापुरा गोमट, रामदेवरा, फलौदी, मारवाड़ लोहावट, ओसियां, जोधपुर, मेडता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नावां सिटी, फुलेरा, जयपुर, दौसा, अलवर, रेवाड़ी, गुड़गांव और दिल्ली कैंट स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
ये भी पढ़ें: Rajasthan: शादी की खुशियां बनीं मातम! शादी के दो दिन बाद DRDO ज्वाइंट डायरेक्टर की मौत, जानिए पूरा मामला
इस उद्घाटन स्पेशल ट्रेन में कुल 16 कोच 1 फर्स्ट एसी, 1 सेकंड एसी, 2 थर्ड एसी, 6 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी, 1 पॉवरकार और 1 गार्ड डिब्बा होंगे।
रेलवे सूत्रों ने बताया कि 1 दिसंबर से यह सेवा नियमित सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन (गाड़ी संख्या 12249/12250) के रूप में शुरू होगी। गाड़ी संख्या 12249, शकूरबस्ती (दिल्ली)-जैसलमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्रतिदिन शाम 5:10 बजे शकूरबस्ती से रवाना होकर अगले दिन सुबह 9:00 बजे जैसलमेर पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 12250, जैसलमेर-शकूरबस्ती (दिल्ली) सुपरफास्ट एक्सप्रेस
प्रतिदिन शाम 5 बजे जैसलमेर से रवाना होकर अगले दिन सुबह 9:30 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी।
दोनों गाड़ियां मार्ग में दिल्ली कैंट, गुड़गांव, रेवाड़ी, अलवर, दौसा, जयपुर, फुलेरा, नावां सिटी, कुचामन सिटी, मकराना, डेगाना, मेडता रोड, जोधपुर, ओसियां, मारवाड़ लोहावट, फलौदी, रामदेवरा और आशापुरा गोमट स्टेशनों पर ठहराव करेंगी।
इस नियमित सेवा में भी कुल 16 डिब्बे होंगे, जिनमें 1 फर्स्ट एसी, 1 सेकंड एसी, 2 थर्ड एसी, 6 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी, 1 गार्ड डिब्बा और 1 पॉवरकार शामिल हैं। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि नई रेलसेवा शुरू होने से दिल्ली और जैसलमेर के बीच यात्रा सुविधाजनक और तेज होगी, जिससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन