फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer News ›   Jaisalmer News One day desert festival 2024 will be organized MLA Mahant Pratappuri Maharaj took meeting

Jaisalmer News: एक दिवसीय मरू महोत्सव 2024 का होगा आयोजन, विधायक महंत प्रतापपुरी महाराज ने ली बैठक

Thu, 15 Feb 2024 06:26 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 15 Feb 2024 06:26 PM IST
सार

पोकरण परमाणु परीक्षण के बाद विश्व के मानचित्र पर उभरे परमाणु नगरी पोकरण को पर्यटन के मानचित्र पर जगह दिलाने के लिए जैसलमेर की तर्ज पर पोकरण में भी एक दिवसीय मरु महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन
Jaisalmer News One day desert festival 2024 will be organized MLA Mahant Pratappuri Maharaj took meeting
बैठक लेते हुए विधायक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जैसलमेर के परमाणु नगरी पोकरण में होने जा रहे 21 फरवरी को एक दिवसीय मरू महोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विधायक महंत प्रतापपुरी महाराज ने बैठक लेकर अधिकारियों से चर्चा करते हुए दिशा-निर्देश दिए। बैठक में पालिकाध्यक्ष मनीष पुरोहित, एसडीएम गोपाल परिहार, भाजपा नेता गुलाब सिंह गड़ी, बीडीओ रामअवतार यादव सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन


पोकरण परमाणु परीक्षण के बाद विश्व के मानचित्र पर उभरे परमाणु नगरी पोकरण को पर्यटन के मानचित्र पर जगह दिलाने के लिए जैसलमेर की तर्ज पर पोकरण में भी एक दिवसीय मरू महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत इस वर्ष नवाचारों के साथ होने वाले आयोजनों को लेकर आमजन में उत्साह नजर आ रहा है। यही नहीं क्षेत्र के लोहारकी गांव में भी इस वर्ष मरू महोत्सव की संध्या पर कार्यक्रम होगा, जिससे रेतीले धोरों को पहचान मिलेगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि स्वर्णनगरी जैसलमेर में प्रतिवर्ष तीन दिवसीय मरू महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इससे पूर्व एक दिन पोकरण में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ताकि पोकरण के पर्यटन व्यवसाय को गति मिल सके, जिसको लेकर इस वर्ष नवाचार के साथ कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसको लेकर आमजन में उत्साह है। जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed