फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer News ›   Jaisalmer News National Road Safety Month concludes in Pokaran

Jaisalmer News: पोकरण में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन, वाहन चालकों को किया गया जागरुक

Wed, 14 Feb 2024 06:05 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 14 Feb 2024 06:05 PM IST
सार

जैसलमेर जिले के पोकरण में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन हो गया। एक महीने के अभियान में परिवहन विभाग की ओर से वाहन चालकों को जागरुक किया गया।

विज्ञापन
Jaisalmer News National Road Safety Month concludes in Pokaran
वाहन चालकों को किया गया जागरुक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जैसलमेर के पोकरण शहर में परिवहन विभाग द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का बुधवार को समापन हुआ। 15 जनवरी से शुरू हुए इस एक महीने के अभियान में परिवहन विभाग द्वारा क्षेत्र में यातायात नियमों की पालना के लिए वाहन चालकों को जागरुक किया गया।

विज्ञापन


अभियान के अंतिम दिन पोकरण परिवहन अधिकारी सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में परिवहन विभाग द्वारा यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। उनको फूल देकर यातायात नियमों की पालना करने के लिए समझाइश की गई। इस दौरान शक्ति स्थल के सामने वाहनों की जांच की गई और अवहेलना कर निकलने वाले वाहन चालकों को परिवहन विभाग के कार्मिकों द्वारा रोका गया और फूल देकर उनसे यातायात नियमों की पालना कर सुरक्षित यात्रा करने के लिए समझाइश की गई।
विज्ञापन


इस दौरान बिना रिफलेक्टर के चल रहे वाहनों पर रिफलेक्टर भी चिपकाए गए और वाहन चालकों को यातायात नियमों की भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर परिवहन विभाग के इंस्पेक्टर करनाराम सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed