{"_id":"6767f1fb09ba30ebeb08762a","slug":"jaisalmer-news-finance-minister-reached-tanotrai-mata-met-bsf-soldiers-and-boosted-their-morale-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaisalmer News : तनोटराय माता मंदिर के दर्शन करने पहुंचीं वित्त मंत्री, बीएसएफ के जवानों से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaisalmer News : तनोटराय माता मंदिर के दर्शन करने पहुंचीं वित्त मंत्री, बीएसएफ के जवानों से की मुलाकात
Sun, 22 Dec 2024 04:33 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 22 Dec 2024 04:33 PM IST
सार
अपने जैसलमेर दौरे के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण तनोटराय माता मंदिर के दर्शन करने पहुंचीं। इसके बाद उन्होंने बीएसएफ जवानों से मुलाकात कर उनकी हौसला अफजाई की।
विज्ञापन
तनोटराय माता मंदिर पहुंचीं वित्त मंत्री
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जीएसटी काउंसिल मीटिंग के सिलसिले में जैसलमेर पहुंची केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने दौरे के दौरान सीमा सुरक्षा बल (BSF) के प्रसिद्ध तनोटराय माता मंदिर के दर्शन किए।
विज्ञापन
मंदिर परिसर में पहुंचने पर वित्त मंत्री का स्वागत सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट करके किया गया। इसमें एम.एल. गर्ग (महानिरीक्षक, सीमान्त मुख्यालय, BSF राजस्थान), योगेन्द्र सिंह राठौड़ (उप महानिरीक्षक, क्षेत्रीय मुख्यालय जैसलमेर उत्तर), सुरेंद्र कुमार (समादेष्टा, क्षेत्रीय मुख्यालय जैसलमेर उत्तर) और वीरेंद्र पाल सिंह (समादेष्टा, 166वीं वाहिनी) शामिल थे।
विज्ञापन
वित्त मंत्री ने मंदिर परिसर में स्थित विजय स्तम्भ पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्हें सीमा सुरक्षा बल की विशेष गार्ड द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। उन्होंने तनोट परिसर में ऑडियो विजुअल और हथियार प्रदर्शनी का भी दौरा किया, जहां योगेन्द्र सिंह राठौड़ ने उन्हें बीएसएफ की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
इसके बाद निर्मला सीतारमण ने तनोटराय माता मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। उन्होंने सीमा सुरक्षा बल के बहादुर जवानों से भी मुलाकात की और उनकी हौसला अफजाई की। वित्त मंत्री ने कहा, "देश की प्रथम रक्षा पंक्ति के रूप में विख्यात सीमा सुरक्षा बल के जवानों से मुलाकात करके मुझे गर्व की अनुभूति हो रही है।"
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन