फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer News ›   Jaisalmer News: Case filed against Shiv MLA Bhati for obstructing government work

Rajasthan News: विधायक रविंद्र भाटी पर केस दर्ज, बोले- सूट-पैंट वालों के इशारों पर चल रहा प्रशासन, जानें मामला

Sun, 17 Nov 2024 10:07 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 17 Nov 2024 10:07 PM IST
सार

जैसलमेर जिले के बईया गांव में ओरण-गोचर जमीनों को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करवाने और निजी कंपनी को कार्य से रोकने के आंदोलन के बीच शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी पर राजकीय कार्य में बाधा डालने और मार्ग अवरुद्ध करने का मामला दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
Jaisalmer News: Case filed against Shiv MLA Bhati for obstructing government work
शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी पर मामला दर्ज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी के खिलाफ झिनझिनयाली थाने में मामला दर्ज किया गया है। ये मामला राजकीय कार्य में बाधा डालने और मार्ग अवरुद्ध करने से संबंधित हैं। जैसलमेर जिले के बईया गांव में ओरण-गोचर जमीनों को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करवाने और निजी कंपनी को काम से रोकने के आंदोलन के बीच शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी के खिलाफ ये कार्रवाई हुई है। भाटी एक विधायक हैं, इस वहज से मामले की जांच सीआईडी-सीबी को सौंपी गई है।

विज्ञापन


बता दें कि गत शुक्रवार को भाटी ने दो ग्रामीणों को पुलिस वाहन से उतरवा दिया था। इसके बाद शनिवार को उन पर मामला दर्ज किया गया। उस दिन शिव विधायक और जिला प्रशासन के बीच वार्ता विफल हो गई। वहीं आंदोलनकारियों ने ओरण-गोचर जमीनों को संरक्षित करने और निजी कंपनियों को कार्य से रोकने की मांग को लेकर प्रदर्शन तेज कर दिया है।
विज्ञापन


विधायक भाटी बोले दबाव में नहीं झुकेंगे
पुलिस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए भाटी ने कहा कि प्रशासन मुकदमों के जरिए जनता की आवाज को दबाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस को यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि दो ग्रामीणों को किस आधार पर हिरासत में लिया गया था। भाटी ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि जयपुर और अहमदाबाद में बैठे सूट-पैंट वालों के इशारों पर ये मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा हम जनता की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ेंगे। मुकदमे दर्ज होने से हम डरने वाले नहीं हैं। यह मामला बईया गांव में ओरण-गोचर भूमि को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज कराने और उसके संरक्षण को लेकर चल रहे संघर्ष से जुड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed