फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer News ›   Jaisalmer News: Border soldier dies of heat stroke, after guard of honor tribute paid to martyr

Jaisalmer News: प्रचंड गर्मी से सीमा पर तैनात जवान की हुई मौत, झुलसाती गर्मी के बीच सीमा पर डटे हैं जवान

Mon, 27 May 2024 02:43 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 27 May 2024 02:43 PM IST
सार

भारत-पाक सीमा पर तैनात एक जवान की हीट स्ट्रोक के कारण मौत होने की खबर है। जवान पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी का निवासी बताया जा रहा है। रामगढ़ में सीमा चौकी भानु पर तैनात था। शहीद जवान को गार्ड ऑफ ऑनर के बाद शव जोधपुर रवाना कर दिया गया, जहां हवाई जहाज के माध्यम से उनके पैतृक गांव भेजा जाएगा।

विज्ञापन
Jaisalmer News: Border soldier dies of heat stroke, after guard of honor tribute paid to martyr
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जैसलमेर के रामगढ़ में भारत-पाक सीमा पर तैनात जवान की हीट स्ट्रोक से मौत होने की खबर है। मृतक जवान अजय कुमार पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी का निवासी था और सीमा चौकी भानु पर तैनात था। जवान का शव रामगढ़ अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया गया। 

विज्ञापन


शहीद जवान को गार्ड ऑफ ऑनर देने के बाद अधिकारियों और जवानों ने पुष्प चक्र अर्पित कर जवान को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शव को जोधपुर रवाना किया गया, जहां से हवाई जहाज के माध्यम से उनके पैतृक गांव भेजा जाएगा। अजय कुमार की बहादुरी और देशसेवा को नमन करते हुए उन्हें अंतिम विदाई दी गई। उनके परिवार और देशवासियों के लिए यह एक बड़ा दुखद हादसा है। 
विज्ञापन


भीषण गर्मी के चलते सरकार और संबंधित अधिकारी इस मामले पर गंभीरता से ध्यान दे रहे हैं और ऐसे घटनाओं को रोकने के उपायों पर विचार कर रहे हैं। हीट स्ट्रोक जैसी परिस्थितियों में जवानों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed