फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer News ›   Jaisalmer: Grand opening of 4 day desert festival 2025, Gopal Singh and Abhilasha became Mr. and Miss Pokaran

Jaisalmer: चार दिवसीय मरू महोत्सव 2025 का भव्य आगाज, मिस्टर और मिस पोकरण बने गाेपाल सिंह और अभिलाषा

Sun, 09 Feb 2025 09:01 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 09 Feb 2025 09:01 PM IST
सार

मरू महोत्सव 2025 के पहले दिन सांस्कृतिक गतिविधियों और ग्रामीण खेलों ने समां बांध दिया। महोत्सव के तहत मिस्टर और मिस पोकरण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें गोपाल सिंह भाटी मिस्टर पोकरण और अभिलाषा चौधरी मिस पोकरण चुने गए।

विज्ञापन
Jaisalmer: Grand opening of 4 day desert festival 2025, Gopal Singh and Abhilasha became Mr. and Miss Pokaran
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोक संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक बन चुके विश्व प्रसिद्ध मरू महोत्सव 2025 का शुभारंभ रविवार को पोकरण में भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। पोकरण विधायक महंत स्वामी प्रतापपुरी ने नेपालेश्वर महादेव की आरती कर महोत्सव का विधिवत उद्घाटन किया। चार दिवसीय इस आयोजन की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और शोभायात्रा के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में कलाकारों, स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों ने भाग लिया।

विज्ञापन


पोकरण फोर्ट से प्रारंभ हुई शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर पहुंची, जहां रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन हुआ। शोभायात्रा में बीएसएफ के सजे-धजे ऊंट, लोक कलाकारों की टोलियां और पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागी आकर्षण का केंद्र रहे। शहरवासियों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन


महोत्सव के मुख्य मंच से लोक कलाकारों और विद्यार्थियों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। भवाई नृत्य, घूमर, लेझिम और लोकगीतों की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जलाल खां, कंवराज एंड पार्टी और लाखे खां एंड पार्टी ने अपनी मधुर आवाज से समां बांध दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरू महोत्सव के तहत आयोजित ग्रामीण खेलों ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। साफा बांधो प्रतियोगिता में भैरूलाल विजेता बने, जबकि रस्साकशी प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में महादेव क्लब और महिला वर्ग में पीएल जिम ने जीत दर्ज की। महोत्सव के तहत मिस्टर पोकरण और मिस पोकरण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें गोपाल सिंह भाटी को मिस्टर पोकरण और अभिलाषा चौधरी को मिस पोकरण का खिताब मिला।


कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी और पूर्व विधायक सांग सिंह भाटी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेश उज्ज्वल ने किया और आयोजन में यशवीर सिंह, घनश्याम माली और महेंद्र रतनू का विशेष सहयोग रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed