{"_id":"69a1afc03dcba5913407c550","slug":"iaf-displayed-its-might-in-presence-of-president-glimpse-of-operation-sindoor-surprised-everyone-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: राष्ट्रपति की मौजूदगी में IAF ने दिखाई अपनी ताकत, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की झलक ने सबको किया हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: राष्ट्रपति की मौजूदगी में IAF ने दिखाई अपनी ताकत, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की झलक ने सबको किया हैरान
Fri, 27 Feb 2026 08:24 PM IST
प्रशांत तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: प्रशांत तिवारी
Updated Fri, 27 Feb 2026 08:24 PM IST
सार
Rajasthan: भारतीय वायु सेना ने पोखरण में आयोजित युद्ध अभ्यास वायु शक्ति में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ मिशनों की झलक पेश की, जिसमें जगुआर, मिरेज, सुखोई और प्रचंड हेलीकॉप्टरों द्वारा सिम्युलेटेड लक्ष्य पर सटीक हमले, डिकॉय ऑपरेशन, राडार निस्तारण, मल्टी-प्लैटफॉर्म समन्वित अभियान और तेजी से तैनाती का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
युद्ध अभ्यास
- फोटो : IAF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय वायु सेना (IAF) ने शुक्रवार को पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में आयोजित युद्ध अभ्यास वायु शक्ति में अपने युद्धक कौशल और सटीक स्ट्राइक क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इस दौरान वायु सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत किए गए मिशनों की झलक भी दिखाई। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, और केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, वायु सेना प्रमुख समेत कई अहम लोग मौजूद रहें।
इनको बनाया गया निशाना
शाम के समय आयोजित इस प्रदर्शन में थार मरुस्थल के लगभग तीन किलोमीटर क्षेत्र में फैले सिम्युलेटेड लक्ष्यों को निशाना बनाया गया। इन लक्ष्यों में शत्रु रनवे, पेट्रोलियम भंडारण सुविधा, बंकर, राडार साइटें, टैंक और बख्तरबंद काफिले, संचार केंद्र, आतंकवादी शिविर, गोला-बारूद भंडार, हेंगर और कमांड-एंड-कंट्रोल सेंटर शामिल थे।
ऑपरेशन सिंदूर के पैटर्न को IAF ने दोहराया
फाइटर जेट और अटैक हेलीकॉप्टरों ने समन्वित हमले करते हुए रणनीति निर्माण, लक्ष्य पहचान और नियंत्रित विनाश का प्रदर्शन किया। जगुआर और मिरेज फाइटर विमानों ने एक साथ लक्ष्यों पर हमला कर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अपनाए गए समन्वित हमले के पैटर्न को दोहराया। सुखोई फाइटर विमान ने सिम्युलेटेड आतंकवादी शिविर पर हमला किया, जबकि दुश्मन वायु रक्षा प्रणाली के दमन और विनाश की क्षमता भी प्रदर्शित की गई। युद्ध अभ्यास के दौरान डिकॉय ऑपरेशन, लूपिंग मिशन और राडार क्लस्टर को बेअसर करने जैसी तकनीकें भी दिखाईं गईं। फाइटरों की तेजी से तैनाती और सिम्युलेटेड हवाई लक्ष्य को सफलतापूर्वक नष्ट करना दर्शकों के लिए रोमांचक रहा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति मुर्मू ने 'प्रचंड' हेलीकॉप्टर में भरी उड़ान, भारत-PAK सीमा पर सह-पायलट बन रचा इतिहास
रिफ्यूलिंग पॉइंट पर हेलीकॉप्टर प्रचंड ने किया हमला
इस दौरान देश में विकसित एचएएल लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर प्रचंड ने अपनी शक्ति का भी प्रदर्शन किया और सिम्युलेटेड रिफ्यूलिंग पॉइंट पर हमला किया। इसके अलावा एपाचे अटैक हेलीकॉप्टर, मिरेज फाइटर जेट और Mi-17 V5 हेलीकॉप्टर ने भी समन्वित ऑपरेशन में भाग लिया। चिनूक हेलीकॉप्टरों द्वारा हाउइजर तोपों की तैनाती ने मल्टी-प्लैटफ़ॉर्म संचालन क्षमता को और मजबूत किया। आईएएफ ने इस प्रदर्शन के माध्यम से अपनी संचालन तैयारियों, सटीक स्ट्राइक क्षमता और मल्टी-डोमेन ऑपरेशन करने की क्षमता का मूल्यांकन किया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन