Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer News ›   CM Bhajanlal Sharma will visit Jaisalmer tomorrow; he will celebrate Bhai Dooj with female soldiers in Tanot

जैसलमेर: बीएसएफ की महिला जवानों के साथ भाई दूज मनाएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, तनोट माता मंदिर में करेंगे दर्शन

Tue, 10 Nov 2026 06:37 PM IST
जैसलमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: जैसलमेर ब्यूरो Updated Tue, 10 Nov 2026 06:37 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल जैसलमेर दौरे पर रहेंगे। वे तनोट माता मंदिर में दर्शन करेंगे और BSF की महिला जवानों के साथ भाई दूज मनाएंगे। इसके बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पंचायत चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
CM Bhajanlal Sharma will visit Jaisalmer tomorrow; he will celebrate Bhai Dooj with female soldiers in Tanot
सीएम भजनलाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल एक दिवसीय दौरे पर सीमावर्ती जैसलमेर पहुंचेंगे। उनका दौरा धार्मिक आस्था, सीमा पर तैनात जवानों से संवाद और राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री तनोट माता मंदिर में दर्शन करेंगे और सीमा सुरक्षा बल (BSF) की महिला जवानों के साथ भाई दूज का त्योहार मनाएंगे। इसके बाद वे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी पंचायत चुनावों की तैयारियों पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री का विशेष विमान दोपहर करीब 12:15 बजे जैसलमेर एयरपोर्ट पहुंचेगा। यहां से वे हेलीकॉप्टर के जरिए भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित तनोट माता मंदिर के लिए रवाना होंगे। मंदिर पहुंचकर वे विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगे और देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना करेंगे।

विज्ञापन

महिला जवानों के साथ मनाएंगे भाई दूज
तनोट माता मंदिर में दर्शन के बाद मुख्यमंत्री वहां तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) की महिला जवानों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे जवानों के साथ भाई दूज का पर्व मनाएंगे और उनसे बातचीत करेंगे। सीमावर्ती क्षेत्र में तैनात महिला जवानों के साथ त्योहार मनाने का यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री के दौरे का प्रमुख हिस्सा रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: पटाखे के बारूद में विस्फोट से 12 साल के दिलखुश की दोनों आंखें झुलसीं, 90 प्रतिशत तक पहुंचा नुकसान

पंचायत चुनाव की तैयारियों पर कार्यकर्ताओं से करेंगे चर्चा
तनोट का कार्यक्रम पूरा करने के बाद मुख्यमंत्री वापस जैसलमेर लौटेंगे। यहां भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक प्रस्तावित है। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अरुण पुरोहित के अनुसार, मुख्यमंत्री संगठन के स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे। बैठक में आगामी पंचायत चुनावों की तैयारियों पर विशेष चर्चा होगी। मुख्यमंत्री क्षेत्र के स्थानीय मुद्दों, जमीनी राजनीतिक परिस्थितियों और संगठन की चुनावी तैयारियों का फीडबैक लेंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं को चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी देंगे।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट
मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग अलर्ट हैं। जैसलमेर एयरपोर्ट से लेकर तनोट माता मंदिर और बैठक स्थल तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री विशेष विमान से जयपुर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा सीमा पर तैनात जवानों के साथ त्योहार साझा करने के साथ ही आगामी पंचायत चुनावों से पहले भाजपा संगठन की तैयारियों और स्थानीय राजनीतिक समीकरणों को समझने के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed