फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer Ramdevra fair begins district collector Tina Dabi worshipped baba ramdev

Ramdevra fair: मंगला आरती के साथ रामदेवरा मेला प्रारंभ, 35 लाख श्रद्धालु पहुंचेंगे बाबा की समाधि पर

Mon, 29 Aug 2022 11:09 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 29 Aug 2022 11:09 AM IST
सार

जैसलमेर जिला कलेक्टर टीना डाबी ने बाबा रामदेव की समाधि पर पूजा-अर्चना की। सोमवार से रामदेवरा मेला की शुरुआत हो गई। वहीं अब तक पांच लाख श्रद्धालु समाधि पर मत्था टेक चुके हैं।

विज्ञापन
Jaisalmer Ramdevra fair begins district collector Tina Dabi worshipped baba ramdev
भक्तों की लगी कतारें - फोटो : amar ujala

विस्तार

बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर सोमवार को जैसलमेर के बाबा रामदेव मंदिर में अलसुबह 108 ज्योत से महाआरती की गई। इसके साथ ही रामदेवरा मेले का शुभारंभ हो गया। मंदिर में महाआरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। 

विज्ञापन


इस अवसर पर बाबा की समाधि के मस्तक पर सोने के मुकुट का प्रतिष्ठापन किया गया। जिला कलेक्टर टीना डाबी ने बाबा रामदेव की समाधि पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही उन्होंने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


मंगला आरती के अवसर पर पुजारी पं. कमल किशोर छंगाणी ने अतिथियों से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा रामदेव जी की समाधि के दूध, दही, शहद, इत्र और पंचामृत से अभिषेक करवाया। बाबा को मेवा मिष्ठान और मिश्री का भोग लगाया गया। बाबा की समाधि पर नई चादर चढ़ाई गयी और बाबा की भोग आरती की गई। अतिथियों ने बाबा की समाधि पर इत्र और प्रसाद चढ़ाया।

 

Jaisalmer Ramdevra fair begins district collector Tina Dabi worshipped baba ramdev
टीना डाबी ने समाधि पर की पूजा-अर्चना - फोटो : Amar Ujala Digital
बता दें कि रामदेव मेला लोकदेवता बाबा रामदेव की स्मृति में लगया जाता है। संत बाबा रामदेव ने 1459 ई. में 33 वर्ष की आयु में  मसूरिया गांव में समाधि ली थी। उन्हें भगवान कृष्ण का अवतार माना जाता था और उनके हिंदू, मुस्लिम, जैन और सिख समुदायों के उपासक हैं।


बाबा की समाधि पर राजस्थान के अलावा मध्यप्रदेश, गुजरात सहित कई राज्यों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। कोरोना के कारण इस बार ये मेला दो साल बाद लगेगा। कहा जा रहा है कि मेले के अंतिम दिन यानी सात सितंबर तक लगभग 35 लाख श्रद्धालु बाबा की समाधि पर मत्था टेकने पहुंच सकते हैं। मंदिर का संचालन करने वाले ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेन्द्र चौहान ने बताया कि इस माह अब तक करीब पांच लाख से अधिक जातरू मसूरिया मंदिर में दर्शन कर चुके हैं। राजस्थान सरकार ने दूसरे राज्यों से आने वाले यात्री वाहनों को टैक्स में छूट देने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed