{"_id":"65842161077986f1600c1ad9","slug":"jaisalmer-durgesh-kanwar-participate-in-the-republic-day-parade-on-january-6-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की परेड में हिस्सा लेगी जैसलमेर की बेटी दुर्गेश कंवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की परेड में हिस्सा लेगी जैसलमेर की बेटी दुर्गेश कंवर
Thu, 21 Dec 2023 04:58 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 21 Dec 2023 04:58 PM IST
सार
Jaisalmer News: जिले की दुर्गेश कंवर का 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेगी। प्रदेश से 19 बेटियों का चयन परेड के लिए हुआ है।
विज्ञापन
दुर्गेश कंवर का परेड के लिए हुआ चयन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जैसलमेर की दुर्गेश कंवर का रिपब्लिक डे परेड में चयन हुआ है। ये पहला मौका है जब जैसलमेर की कोई बेटी राजपथ पर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेगी। इसे लेकर दुर्गेश कंवर ने कहा- उसके लिए ये मोमेंट कभी ना भूलने वाला रहने वाला है। वह देश की सेवा के लिए भारतीय सेना में जाना चाहती है। दुर्गेश कंवर ने बताया कि उसका चयन एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) की स्वयं सेविका के तौर पर हुआ है। इसके लिए जैसलमेर से दो लड़कियां ट्रायल के लिए गई थी। उनमें उसका का चयन हुआ है।
विज्ञापन
दरअसल, प्री-रिपब्लिक डे परेड कैंप 24 अक्टूबर से 3 नवंबर तक फतेहाबाद, हरियाणा में आयोजित हुआ था। वहां देशभर से एनएसएस के स्वयं सेवक आए थे। जिनमें से राजस्थान की 10 लड़कियों का चयन किया गया, जैसलमेर की दुर्गेश कंवर उनमें से एक है। दुर्गेश कंवर ने बताया कि वह मूल रूप से सीकर के चिराना गांव की रहने वाली है। उसके पिता सेना में कर्नल पद से रिटायर हुए हैं। कई साल से वह अपने परिवार के साथ जैसलमेर में रह रही है। उसके परिवार में माता-पिता के अलावा बड़ी बहन और छोटा भाई है। दुर्गेश अपने पिता की तरह आर्मी में जाकर देश की सेवा करना चाहती है।
विज्ञापन
हर एक्टिविटी में आगे रहती है दुर्गेश
दुर्गेश कंवर के गुरु राहुल पंवार ने बताया कि वह एसबीके कॉलेज जैसलमेर में बीकॉम फाइनल ईयर की स्टूडेंट है। कॉलेज के पहले साल से ही वह एनएसएस से जुड़ी हुई है। चाहे खेल हो या सांस्कृतिक कार्यक्रम वह हर एक्टिविटी में सबसे आगे रहती है। इसी एक्टिविटी की वजह से उसका चयन हुआ है।
विज्ञापन