फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer Congress district president Ummed Singh told the failure of the nine years of the center

Jaisalmer: तंवर बोले- कुप्रबंधन से 100 लाख करोड़ से अधिक का कर्ज जनता पर, विफल हो गए केंद्र सरकार के नौ साल

Mon, 12 Jun 2023 01:06 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 12 Jun 2023 01:06 PM IST
सार

जैसलमेर कांग्रेस जिला अध्यक्ष उम्मेद सिंह तंवर ने केंद्र के नौ साल पर हमला बोला। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को यह कहकर प्रचारित किया कि मोदी सरकार देश का कर्ज उतारने में लगी है, जबकि देश का कर्जा नौ वर्षों में बढ़कर तीन गुना हो गया।

विज्ञापन
Jaisalmer Congress district president Ummed Singh told the failure of the nine years of the center
जैसलमेर कांग्रेस जिला अध्यक्ष उम्मेदसिंह तंवर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जैसलमेर कांग्रेस जिला अध्यक्ष उम्मेद सिंह तंवर ने केंद्र के नौ साल पर हमला बोला। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को यह कहकर प्रचारित किया कि मोदी सरकार देश का कर्ज उतारने में लगी है, जबकि देश का कर्जा नौ वर्षों में बढ़कर तीन गुना हो गया।

विज्ञापन


जैसलमेर कांग्रेस जिला अध्यक्ष उम्मेदसिंह तंवर ने एक वीडियो जारी कर केंद्र की मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल को पूरी तरह से विफल बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने एक तरफ देश की जनता से तीन गुना टैक्स वसूला, तो दूसरी तरफ भारत का कर्ज तीन गुना बढ़कर 155 लाख करोड़ पहुंच गया।
विज्ञापन

 
जैसे-जैसे चुनावी सरगर्मियां तेज हो रही हैं, नेताओं के जुबानी हमले भी तेज हो रहे हैं। जैसलमेर के कांग्रेस जिलाध्यक्ष उम्मेद सिंह तंवर ने मोदी सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया है। उन्होंने वीडियो जारी कर बताया कि देश में पिछले 9 वर्षों में सत्ता पर काबिज मोदी सरकार ने जहां एक ओर देश की जनता से तीन गुना टैक्स वसूला है। वहीं, दूसरी ओर केंद्र सरकार ने भारत का कर्ज बढ़ाकर 155 लाख करोड़ तक पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


55 लाख करोड़ से बढ़कर हुआ 155 लाख करोड़ का कर्जा
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और उनकी तारीफों के पुल बांधने वाली भाजपा की आईटी सेल देश में टैक्स कलेक्शन को अधिक बटोरने की वाहवाही करने में लगी है। वहीं, दूसरी ओर देश का कर्ज सालाना 12.3 प्रतिशत बढ़ते हुए तनी गुना हो गया है। उन्होंने बताया कि 2013-14 तक 55 लाख करोड़ कर्ज था, लेकिन गत नौ वर्षों में आर्थिक कुप्रबंधन के कारण 100 लाख करोड़ से अधिक का कर्ज केंद्र की मोदी सरकार ने भारत की जनता पर लादा है।


देश की GDP हुई 9 प्रतिशत से कम
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा भाजपा की आईटी सेल ने पिछले नौ वर्षों में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को यह कहकर प्रचारित किया कि मोदी सरकार देश का कर्ज उतारने में लगी है, जबकि देश का कर्जा नौ वर्षों में बढ़कर तीन गुना हो गया। उन्होंने कहा कि देश की जीडीपी गिरकर 9 प्रतिशत से कम रह गई है। नौ साल से टैक्स कलेक्शन बढ़कर 19.05 लाख करोड़ की वृद्धि हुई है और वर्ष 2014-15 से अब तक केंद्र का कर्जा एक लाख करोड़ बढ़ा है। इस तरह केंद्र की मोदी सरकार पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा कि देश में बढ़ती हुई मंहगाई, बेरोजगारी, झूठ, अफवाह, नफरत तथा भय के वातावरण के लिए नरेंद्र मोदी सरकार जिम्मेदार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed