फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer Collector Tina Dabi says Indira Indoor Stadium should be used only for sports on other activities

Jaisalmer: कलेक्टर टीना डाबी ने कहा- इंदिरा इंडोर स्टेडियम का उपयोग केवल खेल के लिए हो, अन्य गतिविधियों पर रोक

Thu, 06 Jul 2023 07:35 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 06 Jul 2023 07:35 PM IST
सार

Jaisalmer News: राजस्थान के जैसलमेर जिले में इंदिरा इंडोर स्टेडियम का उपयोग केवल खेल गतिविधियों के लिए होगा। खेल गतिविधियों के अलावा अन्य कार्यक्रमों के उपयोग पर जिला कलेक्टर टीना डाबी ने रोक लगा दी है।

विज्ञापन
Jaisalmer Collector Tina Dabi says Indira Indoor Stadium should be used only for sports on other activities
कलेक्टर टीना डाबी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जैसलमेर के इंदिरा इंडोर स्टेडियम में खेल गतिविधियों के अलावा अन्य होने वाले सभी कार्यक्रमों पर जिला कलेक्टर टीना डाबी ने रोक लगा दी है। इसके लिए जिला कलेक्टर ने सभी सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थाओं को आदेश जारी किया है। जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र इंदिरा इंडोर स्टेडियम सम रोड जैसलमेर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के टेराफ्लेक्स बास्केटबॉल कोर्ट युक्त इंडोर हॉल का उपयोग केवल खेल गतिविधियों के लिए किया जाएगा।

विज्ञापन


विज्ञापन


कलेक्टर टीना डाबी ने जिले के समस्त सरकारी विभाग एवं सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं को आदेश जारी किया है कि इंडोर स्टेडियम मैं केवल खेल गतिविधियां ही होगी। इसके अतिरिक्त अन्य कार्यों के उपयोग हेतु तुरंत प्रभाव से निषेध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी हो रहे हैं तैयार...
जिला खेल अधिकारी राकेश बिश्नोई ने बताया कि राजस्थान सरकार के युवा मामले एवं खेल विभाग व राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद जयपुर द्वारा जैसलमेर बास्केटबॉल अकादमी का संचालन इनडोर स्टेडियम में किया जा रहा है। इस अकादमी के राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी नियमित अंतरराष्ट्रीय स्तर के अत्याधुनिक टेराफ्लेक्स बास्केटबॉल कोर्ट में प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। पिछले कई साल से लगातार राज्य एवं राष्ट्रीय स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर जैसलमेर जिले का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं।

अन्य गतिविधियों से स्टेडियम हो रहा है क्षतिग्रस्त...
पूर्व में कई खेल गतिविधियों के अतिरिक्त कार्यक्रमों के आयोजन इंडोर स्टेडियम में करने से अकादमी के खिलाड़ियों का प्रशिक्षण प्रभावित हुआ है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर का  बास्केटबॉल कोर्ट का टेराफ्लेक्स भी क्षतिग्रस्त हुआ है। इसलिए खिलाड़ियों की भावना को देखते हुए जिला कलेक्टर टीना डाबी ने इंदिरा इनडोर स्टेडियम में अन्य कार्यक्रमों पर रोक लगाई है। आदेश जारी किया है कि इंडोर स्टेडियम का उपयोग केवल खेल गतिविधियों के लिए ही होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed