फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Youth kills street dog for playing with pet dog in Jaipur

Jaipur: पालतू कुत्ते के साथ खेलने पर युवक ने स्ट्रीट डॉग की कर दी हत्या, फिर बाइक में बांधकर घसीटा, मामला दर्ज

Tue, 23 May 2023 11:31 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 23 May 2023 11:31 AM IST
सार

जयपुर में पशु क्रूरता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पालतू कुत्ते के साथ खेलने पर युवक ने सरिए से पीट पीटकर स्ट्रीट डॉग की हत्या कर दी।

विज्ञापन
Youth kills street dog for playing with pet dog in Jaipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

राजस्थान में एक बार फिर पशु क्रूरता का मामला देखने को मिला। अबकी बार मामला राजस्थान का है, जहां एक शख्स ने कुत्ते की हत्या कर दी और बाइक में बांधकर उसको घसीटता रहा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पुलिस ने जानकारी मिलते ही आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


राजस्थान में आए दिन पशु क्रूरता के नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। कानूनी कार्रवाई होने के बाद भी लोग पशु क्रूरता करने से बाज नहीं आ रहे हैं। अबकी बार मामला जयपुर का है। घटना के अनुसार जयपुर में एक शख्स ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी। शख्स ने एक कुत्ते की सरिए से पीट पीटकर हत्या कर दी। निर्दयी इसके बाद भी रुक नहीं। उसने मृत कुत्ते को रस्सी से अपनी बाइक के पीछे बांधकर घसीटना शुरू कर दिया। आरोपी की इस करतूत का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पालतू कुत्ते के साथ खेलने पर कर दी हत्या
जानकारी के मुताबिक वीडियो जयपुर के करणी विहार इलाके की राजविहार कॉलोनी का है। बताया गया कि आरोपी प्रकाश ब्रजवासी अपने पालतू कुत्ते को गली में टहला रहा था। इस दौरान स्ट्रीट डॉग उसके पालतू कुत्ते के साथ खेलने लगा। इतनी सी बात में प्रकाश तमतमाते हुए अपने कुत्ते को घर छोड़ने चला गया। वापसी में घर से एक लोहे का सरिया लेकर आया और स्ट्रीट डॉग को बेरहमी से मारने लगा। पीटते पीटते उसने कुत्ते की हत्या कर दी। इसके बाद उसको बाइक में बांधकर घसीटते हुए ले गया और कचरे के ढेर में फेंक दिया। इस घटना के सामने आने के बाद पशु प्रेमी ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed