{"_id":"68d6dedb5a4e34053c0de326","slug":"youth-commits-suicide-by-consuming-poison-in-jaipur-family-blames-police-negligence-jaipur-news-c-1-1-noi1422-3453155-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 26 वर्षीय युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या, परिजनों ने पुलिस की लापरवाही का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 26 वर्षीय युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या, परिजनों ने पुलिस की लापरवाही का लगाया आरोप
Sat, 27 Sep 2025 10:03 AM IST
जयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 10:03 AM IST
सार
जयपुर के मुहाना इलाके में 26 वर्षीय युवक रवि नामा ने शुक्रवार को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक फाइनेंस एजेंट था और गोविंदपुरा, सांगानेर सदर का निवासी था।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जयपुर के मुहाना इलाके में शुक्रवार को 26 वर्षीय युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गोविंदपुरा, सांगानेर सदर निवासी रवि नामा के रूप में हुई है, जो फाइनेंस एजेंट का काम करता था। घटना शुक्रवार दोपहर लगभग 1:30 बजे की बताई जा रही है। रवि ने अपने बड़े भाई गणेश को फोन कर कहा कि उसने जहर खा लिया है और अब मरने जा रहा है। इतना कहने के बाद उसका फोन बंद हो गया। इसके बाद परिवार और रिश्तेदार उसकी तलाश में जुट गए।
परिजनों का आरोप है कि जब वे मदद के लिए सांगानेर सदर थाने पहुंचे, तो ड्यूटी ऑफिसर एएसआई रामावतार ने गंभीरता से मामला नहीं लिया। उनका कहना है कि अधिकारी ने अपशब्द कहकर परिवार को भगा दिया और कहा, “मर जाए तब आ जाना, पोस्टमार्टम करवा देंगे।” इससे गुस्साए परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। करीब 4:30 बजे मालपुरा गेट थाना पुलिस को सूचना मिली कि मुहाना मोड़ पुलिया के पास रेलवे ट्रैक के पास एक शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान रवि नामा के रूप में की। पास ही उसकी बाइक भी खड़ी मिली। इसके बाद जीआरपी थाना पुलिस ने शव को महात्मा गांधी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया।
पढ़ें: देशभर में प्रसिद्ध है देवी बगलामुखी का सिद्धपीठ मंदिर, अष्टधातु की प्रतिमा के सामने स्थापित विशेष यंत्र

इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने अपनी सफाई दी है। जीआरपी थाना एसएचओ अरुण चौधरी ने कहा कि परिवार का आरोप है कि अगर लोकेशन समय पर मिल जाती तो युवक को बचाया जा सकता था। सांगानेर सदर थाना एसएचओ अनिल जैमिनी ने कहा कि ड्यूटी ऑफिसर ने मोबाइल लोकेशन निकलवाने की कोशिश की थी, लेकिन फोन पहले ही बंद हो चुका था। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। शनिवार सुबह महात्मा गांधी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।