फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Yoga Day 2026 Over 1100 Cops Perform Asanas Led by DGP at Rajasthan Police Academy

Yoga Day: राजस्थान पुलिस अकादमी में योगोत्सव, डीजीपी की अगुवाई में 1100 से अधिक पुलिसकर्मियों ने किया योग

Sun, 21 Jun 2026 11:37 AM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Sun, 21 Jun 2026 11:37 AM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जयपुर स्थित राजस्थान पुलिस अकादमी में राज्यस्तरीय योगोत्सव आयोजित हुआ। डीजीपी राजीव कुमार शर्मा की मौजूदगी में 1100 से अधिक पुलिसकर्मियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में योग, प्राणायाम और ध्यान के माध्यम से फिटनेस व मानसिक संतुलन का संदेश दिया गया।

विज्ञापन
Yoga Day 2026 Over 1100 Cops Perform Asanas Led by DGP at Rajasthan Police Academy
राजस्थान पुलिस अकादमी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजस्थान पुलिस अकादमी (आरपीए) में रविवार सुबह भव्य योगोत्सव का आयोजन किया गया। इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम में राजस्थान पुलिस के 1100 से अधिक अधिकारियों, जवानों और प्रशिक्षणार्थियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन और मानसिक संतुलन का संदेश दिया। कार्यक्रम का नेतृत्व राजस्थान के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार शर्मा ने किया।
विज्ञापन


सुबह सात बजे शुरू हुए इस विशेष आयोजन में पुलिस मुख्यालय, राजस्थान पुलिस अकादमी, फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी और इंटेलिजेंस ट्रेनिंग अकादमी से जुड़े अधिकारी एवं कार्मिक शामिल हुए। विशाल प्रांगण में एक साथ सैकड़ों पुलिसकर्मियों के योगाभ्यास से पूरा वातावरण सकारात्मक ऊर्जा से भर उठा।
विज्ञापन


तनावपूर्ण सेवा में योग है सबसे बड़ी शक्ति- डीजीपी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि पुलिस सेवा अत्यंत चुनौतीपूर्ण और मानसिक दबाव से भरी होती है। ऐसे में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि योग एक ऐसी वैज्ञानिक और सहज पद्धति है, जिसे किसी भी स्थान और समय पर बिना विशेष संसाधनों के किया जा सकता है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से अपील करते हुए कहा कि यदि योग को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाया जाए तो इससे न केवल स्वास्थ्य बेहतर होगा, बल्कि कठिन परिस्थितियों में कार्य करने की क्षमता भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  जिस पिस्टल से हुई थी सिद्धू मूसेवाला की हत्या: उसका सप्लायर गिरफ्तार; गोल्डी-गोदारा गैंग से क्या है कनेक्शन?


योगासन, प्राणायाम और ध्यान का कराया गया अभ्यास
विशेषज्ञ योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में आयोजित सत्र के दौरान पुलिसकर्मियों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम की शुरुआत शरीर को सक्रिय और लचीला बनाने वाले अभ्यासों से हुई। इसके बाद अनुलोम-विलोम, कपालभाति और भ्रामरी जैसे प्राणायाम कराए गए। कार्यक्रम के अंतिम चरण में सभी प्रतिभागियों ने ध्यान लगाकर मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया।

फिट और सकारात्मक पुलिस बल तैयार करना उद्देश्य
राजस्थान पुलिस अकादमी के निदेशक एवं अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस संजीब के. नार्जारी ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य पुलिस बल में शारीरिक फिटनेस, मानसिक मजबूती और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था और जनसेवा की जिम्मेदारियों के बीच योग पुलिसकर्मियों के लिए तनाव प्रबंधन का प्रभावी माध्यम बन सकता है।

समारोह के समापन पर सभी अधिकारियों और जवानों ने नियमित योग करने तथा अपने परिवार और समाज को भी योग से जोड़ने का संकल्प लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed