फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Why Did BJP React So Strongly to Gehlot’s Vote? Who Did It Accuse of Violating the Model Code of Conduct?

जोधपुर: गहलोत के वोट पर इस कदर क्यों भड़की बीजेपी- किसे बताया आचार संहिता का उल्लंघन?

Fri, 11 Sep 2026 11:09 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Fri, 11 Sep 2026 11:09 AM IST
सार

जोधपुर में अशोक गहलोत के मतदान के दौरान पोलिंग पार्टी के सदस्यों के पैर छूने पर बीजेपी भड़की। पार्टी ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
Why Did BJP React So Strongly to Gehlot’s Vote? Who Did It Accuse of Violating the Model Code of Conduct?
आज जोधपुर के महामंदिर में वर्धमान जैन स्कूल स्थित मतदान केन्द्र पर डाला वोट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बीच जोधपुर के वार्ड नंबर 82 में एक विवाद खड़ा हो गया है। भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मतदान के दौरान तैनात पोलिंग पार्टी के आचरण पर सवाल उठाते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी, जोधपुर को शिकायत पत्र सौंपा है।

विज्ञापन

क्या है मामला

भाजपा प्रदेश कार्यालय से 11 सितंबर 2026 को सुबह 9:29 बजे भेजे गए पत्र में कहा गया है कि वार्ड नंबर 82 में कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जब अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे थे, उस दौरान संबंधित पोलिंग पार्टी के सदस्य उठकर उनके पैर छूते देखे गए। पार्टी का दावा है कि यह घटना फर्स्ट इंडिया डिजिटल न्यूज पर सुबह 9:00 से 9:03 बजे के बीच भी प्रसारित हुई।

विज्ञापन

भाजपा का आरोप -आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन

पत्र में भाजपा ने इसे सीधे तौर पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया है। पार्टी का कहना है कि पोलिंग पार्टी द्वारा एक विशेष राजनैतिक दल (कांग्रेस) को अत्यधिक तवज्जो दी गई, जिससे चुनाव प्रक्रिया प्रभावित होने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढें- राजस्थान निकाय चुनाव: आज दूसरे चरण की वोटिंग, 87 लाख वोटर,18,266 प्रत्याशी...जानिए 6 बड़े शहरों का पूरा गणित ?

कार्रवाई की मांग

भाजपा प्रदेश संयोजक (विधि प्रकोष्ठ) सौरभ सारस्वत के हस्ताक्षर से भेजे गए इस पत्र में जिला निर्वाचन अधिकारी से संबंधित पोलिंग पार्टी के अधिकारियों के खिलाफ अविलंब उचित कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की गई है। पत्र की प्रतिलिपि राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान को भी भेजी गई है।

यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब राज्य में दूसरे चरण के तहत आज 147 नगरीय निकायों में मतदान जारी है। फिलहाल जिला प्रशासन या राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से इस शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed